भोपाल : राहुल लोधी के कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने के बाद दिए गए कमलनाथ के बयान पर सीएम शिवराज ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की कार्यशैली से नाराज होकर नेता कांग्रेस को तिलांजलि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की कांग्रेस अलग है और अन्य नेताओं की अलग। इसीलिए कांग्रेस बिखर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ की माने तो पूरी कांग्रेस ही बिकाऊ है।
आत्मचिंतन करें कमलनाथ।
सीएम शिवराज ने कमलनाथ को आत्मचिंतन करने की नसीहत दी। शिवराज ने कहा कि उन्हें गाली देने से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में एक पैसे का भी विकास नही किया, सारी जनकल्याण की योजनाएं भी बंद कर दी।
दमोह में खुलेगा मेडिकल कॉलेज।
सीरम शिवराज चौहान ने ऐलान किया वे दमोह में मेडिकल कॉलेज अवश्य खोलेंगे क्योंकि बीजेपी विकास और सृजन की परंपरा में भरोसा करती है।
अरबों की संपत्ति कमलनाथ ने कहां से हासिल की।
सीएम शिवराज ने कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे कहते फिर रहे हैं कि वे उद्योगपति नहीं हैं। अगर ऐसा है तो अरबों की घोषित संपत्ति कब और कैसे हासिल की यह उन्हें जनता को बताना चाहिए।
Related Posts
February 2, 2020 स्क्रीन राइटिंग वर्कशॉप 7 व 8 फरवरी को इंदौर : फ़िल्म, टीवी और डिजिटल माध्यम में काम करनेवाले लेखकों की संस्था स्क्रीन रायटर्स […]
May 11, 2022 स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
भोपाल : मप्र के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार की बहू ने मंगलवार को अपने ससुराल […]
June 23, 2020 शातिर बदमाश फरहान चन्दनवाला चाकू सहित गिरफ्तार इंदौर : सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस ने गुन्डे साजिद चन्दनवाला के भतीजे फरहान चन्दनवाला को […]
August 31, 2022 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त 5 आरोपी गिरफ्तार, कई देशी कट्टे,पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो अलग - मामलों में कार्रवाई कर अवैध फायर आर्म्स की […]
April 30, 2021 माधव सृष्टि कोविड केअर वेलनेस सेंटर का भूमिपूजन, 108 बिस्तरों का बनेगा अस्पताल
इंदौर : बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित माधव सृष्टि कोविड केयर वेलनेस सेंटर का भूमिपूजन […]
November 24, 2018 ट्विंकल के हत्यारों को बचा रहे हैं सुदर्शन गुप्ता- परिजनों का आरोप इंदौर: दो वर्ष पूर्व बाणगंगा थाना क्षेत्र से लापता हुई ट्विंकल डांगरे के माता- पिता ने […]
December 12, 2022 अनुपम खेर ने किया बाबा महाकाल का अभिषेक व पूजन
उज्जैन : सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुके फिल्म अभिनेता अनुपम खेर इंदौर आकर सड़क मार्ग […]