भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने भिंड जिले में अटेर में ईव्हीएम मशीन में गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रदेश के दोनों उपचुनावों को आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भंवर लाल की देखरेख में कराने का निर्णय लिया है। साथ ही इन चुनाव संपन्न होने प्रमुख सचिव स्तर के दो अधिकारी आरके श्रीवास्तव और विरेन्दर कुमार को उनके अधीनस्त तैनात किया है। साथ ही ईव्हीएम की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजी है।
आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जल्द ही मप्र आएंगे। वे यहां मप्र के निर्वाचन अधिकारी की हैसियत से काम करेंगे। यानी जो निर्णय मप्र के निर्वाचन अधिकारी को लेने थे, वे अब आंध्र प्रदेश के सीईओ लेंगे। क्योंकि भिंड में ईव्हीएम में गड़बड़ी सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने मप्र की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह को भी हटाने की मांग की है। ऐसे में आयोग ने शीर्ष स्तर पर अधिकारियों को चुनाव में तैनात किया है। आयोग का कहना है कि जिस तरीके से ईवीएम को लेकर सवाल खड़े हो रहे है, ऐसे में लोगों के मन में ईवीएम के प्रति विश्वास पैदा करने की जरुरत है। जिसके तहत यह सारे कदम उठाए गए हैं। आयोग का कहना है कि प्रत्येक टीम ईवीएम का प्रदर्शन सभी राजनीतिक पार्टियों के सामने करेगी और उन्हें इसके काम-काज को लेकर संतुष्ट भी करेगी। आयोग ने इस दौरान चुनाव में इस्तेमाल होने वाली प्रत्येक ईवीएम की जांच भी करेगा।
Related Posts
July 20, 2021 शराब माफिया के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, गोलीकांड के आरोपियों पर लगेगी रासुका- नरोत्तम
भोपाल : इंदौर में सोमवार को शराब माफिया के बीच वर्चस्व की जंग में हुए गोलीकांड को लेकर […]
January 6, 2017 आज से दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी नई दिल्ली. पांच राज्यों के चुनाव के ऐन मौके पर शुक्रवार से बीजेपी की 2 दिवसीय राष्ट्रीय […]
April 26, 2017 नक्सल प्रभावित राज्यों के दस मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन आठ को नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सल प्रभावित दस राज्यों के […]
September 27, 2021 नकली व जहरीली शराब कांड से चर्चा में आए सपना बार पर चला बुलडोजर
इंदौर : माफिया विरोधी अभियान के तहत पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम मिलकर माफिया के अवैध […]
July 22, 2024 गुरु पूर्णिमा पर हंसदास मठ में बाबा हंसदास महाराज व अन्य समाधियों का अभिषेक,पूजन
महाऔर, सांसद सहित कई गणमान्य लोगों ने भी पाद पूजन में लिया भाग।
पंचमुखी चिंताहरण […]
February 3, 2025 उज्जैन में 14 फरवरी से होगा तीन दिवसीय यूनाइटेड कंशियसनेस कॉन्क्लेव
14 फरवरी को पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुति।
इंदौर - उज्जैन : उज्जैन में तीन दिवसीय […]
September 26, 2021 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक एक्टिवा बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश, पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में आ गए […]