सभागार में प्रवेश नहीं दिए जाने को प्रवासी भारतीयों ने बताया था अपमानजनक।
इंदौर : प्रधानमंत्री मोदी की प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मौजूदगी के दौरान कई प्रवासी भारतीयों को सभागार में प्रवेश नहीं मिलने से जुड़े घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी है।
जगह भले छोटी पड़ गई, दिलों में प्यार भरपूर है।
मुख्यमंत्री ने माफी मांगने के साथ प्रवासी भारतीयों के आक्रोश को ठंडा करते हुए कहा कि हॉल छोटा पड़ जाने की वजह से कई लोगों को प्रवेश नहीं मिल पाया पर हमारे दिल में प्रवासी भारतीयों के लिए भरपूर प्यार और जगह है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आगमन के काफी समय पूर्व ही हॉल के दरवाजे बंद कर दिए गए थे। कई प्रवासी भारतीय जब सम्मेलन स्थल पहुंचे तो उन्हें ये कहकर हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया की सभी सीटें भर गई हैं और हॉल में अब जगह नहीं है। इसपर प्रवासी भारतीयों ने व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उनका कहना था कि वे प्रधानमंत्री मोदी को लाइव देखने – सुनने के लिए लालयित थे। टीवी पर देखना होता तो वे यहां आते ही क्यों..? प्रवासी अतिथियों का का कहना था कि शासन – प्रशासन को पता था कि कितने लोग आ रहे हैं, उनके हिसाब से बैठने की जगह और व्यवस्था तय की जानी चाहिए थी। हॉल में प्रवेश नहीं दिए जाने से उन्हें अपमानित महसूस हुआ। इसी लिए उन्होंने मीडिया के समक्ष अपनी नाराजगी प्रकट की थी।
Related Posts
August 22, 2024 कोलकाता दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
कोलकाता पुलिस की ओर से भी पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट।
नई दिल्ली: कोलकाता रेप और मर्डर […]
February 13, 2021 आंध्रप्रदेश की गुमशुदा महिला को तुकोगंज पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया
इंदौर : *तुकोगंज पुलिस की सजगता व तत्परता से आंध्रप्रदेश की गुम महिला को उसके परिजनो के […]
April 18, 2022 इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड्स कांटेस्ट- 2020 में इंदौर को मिले 6 अवार्ड
केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री पुरी ने दिए अवार्ड।
प्रदेश के नगरीय विकास एवं […]
May 24, 2021 14 लाख के ऊपर पहुंचा टेस्टिंग का आंकड़ा, करीब डेढ़ लाख संक्रमितों में से 90 फ़ीसदी से ज्यादा हुए रिकवर
इंदौर : ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार सिमट रहा है। […]
June 10, 2024 शहर की हरियाली को बचाने के लिए जनहित पार्टी का पैदल मार्च
पैदल मार्च निकालकर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन।
एमओजी लाइन और हुकुमचंद मिल के पेड़ों […]
October 3, 2021 चंदन नगर थाना क्षेत्र में सुपारी सेंटर पर छापा, लाखों रुपए कीमत की अमानक सुपारी व चुना किए गए जब्त
इंदौर : हरतरह के माफिया के खिलाफ पुलिस, जिला प्रशासन और खाद्य व औषधि विभाग की कार्रवाई […]
April 26, 2021 इस सप्ताह तीन दिन बन्द रहेगा सियागंज होलसेल किराना बाजार, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखकर लिया निर्णय
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिस तेजी से अटैक कर कर रही है, उससे हालात बेहद […]