इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर नवरात्र अनुष्ठान में 21 विद्वानों द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में विभिन्न अनुष्ठानों का सिलसिला जारी है। सप्तमी के उपलक्ष्य में कन्या पूजन के साथ वेद वेदांग विद्यापीठ के बटुकों एवं भक्तों ने लक्ष्यार्चन आराधना में भी भाग लिया। विद्वानों ने यज्ञशाला में चल रहे सग्रहमख सहस्त्रचंडी महायज्ञ में भी आहुतियां समर्पित की।
आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेंद्र महाजन ने बताया कि प्रतिदिन संध्या को 108 दीपों से महाआरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का प्रयोग करते हुए भाग ले रहे हैं। संध्या को कन्या एवं सौभाग्यवती पूजन का सिलसिला भी चल रहा है। सग्रहमख सहस्त्रचंडी महायज्ञ में स्वाहाकार का क्रम जारी है। समूचा परिसर यज्ञ देवता के जयघोष एवं स्वाहाकार की मंगल ध्वनि से गूंज रहा है।
अष्टमी और नवमीं पर विशेष आहुतियां।
महायज्ञ में अष्टमी, नवमी और दशहरा के संयुक्त पर्व पर मां को प्रिय व्यंजनों से आहुतियां समर्पित की जाएंगीं। मां भगवती का दोनों दिन विशेष श्रृंगार होगा। सौभाग्यवती एवं कन्या पूजन भी होगा। रविवार 25 अक्टूबर को दोपहर में महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। संध्या को विजया दशमी पर शमी पूजन होगा। महाआरती शाम 7 बजे होगी। भक्तों से सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का अनिवार्यतः पालन करने का आग्रह पहले दिन से ही किया जा रहा है।
Related Posts
May 26, 2021 हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कलेक्टर ने जारी किया नया संशोधित आदेश, सुबह 6 से दोपहर 12 तक की जा सकेगी किराना सामान की होम डिलीवरी
इंदौर : जबलपुर हाइकोर्ट की डबल बेंच द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुपालन में कलेक्टर […]
December 19, 2020 श्रम न्यायालय के अस्तित्व को समाप्त करने के प्रयासों का अभिभाषकों ने किया विरोध
इंदौर : मप्र श्रम एवं औद्योगिक न्यायालय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गिरीश पटवर्धन और अन्य […]
September 8, 2021 भंवरकुआ पुलिस ने 4 शातिर नकबजनों को बनाया बन्दी, लाखों का चोरी का माल व छीने गए मोबाइल बरामद
इंदौर : थाना भंवरकुआं पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 4 आदतन बदमाशों को धर- दबोचा। पकड़े […]
July 20, 2017 AIR के लिए फायदेमंद साबित हुई पीएम की ‘मन की बात’, दस करोड़ कमाए नई दिल्ली : पीएम मोदी का मन की बात प्रोग्राम ऑल इंडिया रेडियो के लिए खासा फायदेमंद साबित […]
August 10, 2021 मीडिया प्रीमियर लीग – 2021 का आगाज, पहले दिन खेले गए प्रारंभिक मुकाबले
इंदौर : हर पल खबरों के पीछे भागते मीडियाकर्मी मंगलवार को बैडमिंटन में हाथ आजमाते नजर […]
November 7, 2023 जनभागीदारी से हुए इंदौर के विकास पर शोध पत्र प्रकाशित होना चाहिए
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल।
एसोसिएशन ऑफ […]
December 28, 2022 लोकोत्सव का चौथा दिन : गुजरात, केरल और राजस्थान के लोक नृत्यों ने जीता दर्शकों का दिल
शिल्प बाजार में मिल रहा है हर तरह का शिल्प, हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग बेडशीट, चंदेरी […]