सनातन धर्म में गुरु का स्थान ईश्वर से भी उच्च वर्णित है। गुरु ही सच्चे अर्थो में जीवन में प्रकाश का स्वरूप और तम का विनाशक है। गुरुपूर्णिमा के इस पावन पर्व पर गुरु के महत्व को उजागर करती डॉ. रीना रवि मालपानी की रचना:
*”गुरु पूर्णिमा: गुरु आराधना महोत्सव”*
“`गुरुपूर्णिमा में छिपा गुरु पूजन का विधान, उनके आशीर्वाद से शिष्य भरता सपनो को साकार करने की उड़ान।।
आषाढ़ मास की पूर्णिमा को करते गुरु का गुणगान, गुरु के सानिध्य में शिष्य मिटाता अपना अज्ञान।।
गुरु तो होते जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक, गुरु के सान्निध्य बिना हम तो हैं मूक दर्शक।।
गुरु से प्राप्त होती ज्ञान की सर्वश्रेष्ठ निधि, ईश को प्राप्त करने के लिए करनी होगी गुरु की परिधि।।
गुरुपूर्णिमा के दिन जन्मे गुरुवर महर्षि वेदव्यास, उनके रचित चारो वेदों और महाभारत का करना है हमें मनन और अभ्यास।
पूर्णिमा को चयनित करने का है विशिष्ट कारण, तेज़ वर्षा और काले बादल का शशि करता निवारण।।
गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है दिन, अज्ञान रूपी भँवर से मुश्किल है निकलना गुरु के बिन।।
इस तिथि को मंगल भाव से करें ज्ञानसागर गुरु की आराधना, अज्ञानता से मुक्त हो यही है गुरुवर से डॉ. रीना रवि मालपानी की प्रार्थना।
*डॉ.रीना रवि मालपानी*
Related Posts
June 23, 2021 दूसरी शादी करने में असफल डॉक्टर ने बेटे को किया प्रताड़ित, बेटे ने की खुदकुशी
इंदौर : उम्र में 15 साल छोटी प्रेमिका से शादी रचाने में असफल रहे डॉ. जितेंद्र पंडोरिया […]
December 30, 2021 मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त आरोपी गांजे सहित पकड़ाया
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत संचालित नार्को हेल्पलाइन” पर प्राप्त सूचना के आधार पर, […]
October 18, 2024 घणी खम्मा फेम पारुल चौहान ने मीडियाकर्मियों व उनके परिजनों के साथ किया गरबा
नवरात्रि में स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने किया गरबा रास का आयोजन।
इंदौर : स्टेट प्रेस […]
October 26, 2020 अन्नपूर्णा आश्रम में शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति
इंदौर : शहर के दक्षिण- पश्चिम क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा आश्रम पर महामंडलेश्वर स्वामी […]
October 13, 2020 सहजता, सरलता और संवेदनशीलता का संगम थीं राजमाता सिंधिया- विजयवर्गीय
इंदौर : राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 101 वीं जयंती सोमवार को बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं […]
December 2, 2023 मप्र के एग्जिट पोल में पिछड़ते देख कांग्रेस में आया भूचाल
संबंधित चैनलों और सर्वे एजेंसियों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी पर उतरे कांग्रेस […]
December 15, 2019 गोंदवले महाराज के पुण्यतिथि महोत्सव में रघुपति राघव राजाराम की गूंज इंदौर : जूनी इंदौर स्थित श्री चैतन्य राम मंदिर में गोंदवले महाराज का 106 वा पुण्यतिथि […]