जबलपुर : मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव को हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम की अनुशंसा के बाद राष्ट्रपति ने भी उनके नाम पर स्वीकृति की मुहर लगा दी। बुधवार, छह अक्टूबर को विधि व न्याय मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेट्री रजिंदर कश्यप के हस्ताक्षर से कौरव की नियुक्ति की विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गई। शुक्रवार, आठ अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे हाई कोर्ट के साउथ ब्लाक सभागार में मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक कौरव को शपथ ग्रहण कराएंगे।
कम उम्र में हासिल की बड़ी सफलता।
पुरुषेंद्र कौरव ने अधिवक्ता के रूप में काफी तेजी से उन्नति की। सबसे कम आयु में उप महाधिवक्ता फिर अतिरिक्त महाधिवक्ता और दो बार मध्य प्रदेश का महाधिवक्ता नियुक्त होने का गौरव अर्जित किया। इससे पूर्व में सर्वाधिक युवा वरिष्ठ अधिवक्ता नामित होने का प्रतिमान भी दर्ज किया। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के सह सचिव निर्वाचित होने के अलावा साइंस कालेज जबलपुर की जनभागीदारी समिति में भी उन्होंने महत्वपूर्ण दायित्व का निवर्हन किया।
Related Posts
November 10, 2022 आई बस में लगी आग, नहीं हुई कोई जनहानि
इंदौर:सत्यसांई चौराहे पर गुरुवार शाम आईबस में आग लग गई। सूचना के बाद नगर निगम के टैंकर […]
July 1, 2021 5 नए संक्रमित मिले, 1उपचार रत मरीज की मौत
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भले ही बनी हुई हो, लेकिन फिलहाल कोरोना संक्रमण […]
July 1, 2023 हेडगेवार स्मारक समिति का दो दिवसीय चिंतन यज्ञ आज से
इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय चिन्तन यज्ञ का आयोजन 1व 2 […]
April 17, 2022 इंद्रधनुषी गीतों की आभा से शुक्रतारे सी दमकती रही पत्रकारिता महोत्सव की सुरमई सांझ
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में अलग- अलग विषयों पर बौद्धिक […]
June 20, 2023 पीथमपुर के पास विकसित होगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क
एमएमएलपी के विकास के लिए समझौते पर हुए हस्ताक्षर।
एमएमएलपी को तीन चरणों में किया […]
February 15, 2021 बच्चों को सोशल मीडिया के जरिए कहानियां सुनाएगी संस्था द डिवाइन चाइल्ड सोसायटी
इंदौर : हमारे परिवार पहले संयुक्त थे। घर में दादा,दादी, ताऊ, ताई, चाचा- चाची और परिवार […]
January 10, 2023 वन मंत्री ने लालबाग में वन विभाग के स्टॉल्स का किया अवलोकन
इंदौर : प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन एवं […]