इंदौर : दिवाली के पहले बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ और कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी के दुष्प्रभाव अब सामने आ रहे हैं। कोरोना का फैलाव पुनः तेजी से होने लगा है। प्रतिदिन संक्रमितों की तादाद बढ़ रही है। गुरुवार को तो ये आंकड़ा 300 के ऊपर पहुंच गया। ग्रोथ रेट भी 9 फीसदी से ज्यादा हो गया। कोरोना के इस पलटवार ने एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी है।
313 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 1328 सैम्पल लिए गए थे। 3391 की जांच की गई। 3032 निगेटिव पाए गए। 313 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 44 रिपीट पॉजिटिव निकले। 2 सैम्पल खारिज किए गए। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 457102 सैम्पलों की जांच की गई। 36623 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 90 फीसदी से ज्यादा रिकवर हो गए हैं।
4 मरीजों की गई जान।
गुरुवार को 4 संक्रमित मरीजों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 726 मरीज कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं।
46 मरीजों ने कोरोना को दी मात।
गुरुवार 46 मरीज ऐसे भी रहे जिन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 33573 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में सफल रहे हैं। 2324 मरीजों का इलाज कोविड अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
May 13, 2024 सुमित्रा ताई, विजयवर्गीय,सिलावट और लालवानी ने किया मतदान
मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करें, बोले मंत्री […]
March 29, 2025 महू से इंदौर होते हुए नई दिल्ली के लिए मिली एक और ट्रेन की सौगात
सांसद शंकर लालवानी की मांग पर दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रैन भी मिली।
इंदौर : सांसद शंकर […]
September 22, 2021 सुशांत, सिद्धार्थ और सत्य का साक्षात्कार…
कोरोना त्रासदी ने जीवन को अनेक अकल्पनीय स्मृतियाँ प्रदान की हैं जो सदैव मन मस्तिष्क में […]
August 7, 2020 बीएसएफ परिसर में सांसद लालवानी ने किया पौधारोपण इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने बीएसएफ के बिजासन स्थित परिसर में वृक्षारोपण किया। बीएसएफ […]
May 12, 2023 मंत्री सिलावट ने आईडीए अध्यक्ष के समक्ष 100 बिस्तरों के अस्पताल निर्माण का रखा सुझाव
इंदौर : ऐसा पहली बार हुआ जब आईडीए अध्यक्ष ने बजट पेश करते समय जनप्रतिनिधियों और […]
February 7, 2023 कांग्रेस नेता के मासूम भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी निकले करीबी रिश्तेदार
इंदौर : महू में एक कांग्रेस नेता के 8 साल के भतीजे का अपहरण करने के बाद परिवार से चार […]
September 10, 2022 झिलमिलाती झांकियों का अद्भुत नजारा देखने सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
इंदौर : दो वर्ष के अंतराल के बाद अनंत चतुर्दशी पर झिलमिलाती झांकियों का कारवां शुक्रवार […]