जनसुनवाई में पहुंची थी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला।
हर संभव सहायता के दिये निर्देश।
जनसुनवाई में 36 आवेदन प्राप्त हुए।
इंदौर : मंगलवार को निगम मुख्यालय में निगमायुक्त शिवम वर्मा द्वारा की जा रही जनसुनवाई के दौरान 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी समस्या लेकर पहुंची, उक्त महिला ग्यारसी बाई को उनकी पडोसन सहारा देकर जनसुनवाई तक लेकर आई थी। परिवार में कोई देख-रेख करने वाला नही होने से बुजुर्ग महिला ने इलाज के लिए निगमआयुक्त से आग्रह किया। बुजुर्ग महिला की स्थिति देखते हुए, आयुक्त वर्मा अपनी कुर्सी छोडकर महिला के पास पहुंचे और उन्हे हर संभव मदद दिलाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्ग महिला के ईलाज के लिये अपने पास के कुछ राशि भी दी।
जन सुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा राजस्व, मार्केट, भवन अनुज्ञा, स्वास्थ्य विभाग, रिमूव्हल विभाग, सीवरेज ,जनकार्य विभाग सहित अन्य विभागो के 36 आवेदन निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किये गये। प्राप्त आवेदन जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त व विभाग प्रमुख को तत्काल प्रेषित कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
Related Posts
January 21, 2024 इंदौर के सभी जनप्रतिनिधि अगले 10 दिनों में अपने घरों में लगाएंगे सोलर सिस्टम
इंदौर शहर को सोलर सिटी बनाने के संबंध में बुलाई गई बैठक।
प्रथम चरण में प्रत्येक जोन […]
May 18, 2024 किबे कंपाउंड में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर : छोटी ग्वालटोली पुलिस ने 12 मई को किबे कंपाउंड में हत्याकांड को अंजाम देने वाले […]
June 3, 2022 निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण, किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकते हैं, प्रत्याशी
इंदौर : सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक ख़बर को लेकर निर्वाचन आयोग ने स्पष्टीकरण जारी किया […]
October 16, 2021 दशहरे पर इंदौर पुलिस ने निभाई शस्त्र पूजन की परंपरा
इंदौर : विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन की परंपरा भी निभाई गई। इसी कड़ी में इंदौर पुलिस […]
January 1, 2023 नए साल की शुरुआत के चंद घंटों में ही युवक की चाकू मारकर हत्या
हॉर्न बजाने की बात को लेकर हुआ था विवाद।
घटनाक्रम का वीडियो भी आया सामने।
इंदौर : […]
June 8, 2019 विजयवर्गीय मप्र बास्केटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन,आनंद महासचिव चुने गए इंदौर: मप्र बास्केटबॉल एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में पदाधिकारियों का निर्वाचन […]
November 18, 2024 पत्रकार श्रीमाल की साहसिक पहल से आग में झुलसने से बची महिला
महिला के कपड़ों में लगी आग को सुझबुझ से बुझाया।
इंदौर : दीपोत्सव के एक कार्यक्रम के […]