रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां सेल्फी लेते वक्त एक अधिकारी का मोबाइल तालाब में गिर गया तो उसने मोबाइल हासिल करने के लिए पूरा तालाब ही खाली करा दिया। हालांकि मामला उजागर होने के बाद उक्त अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के पखांजूर में परलकोट जलाशय मौजूद है।गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तालाब किनारे तफरीह करने आते हैं।जिले के खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास भी अपने मित्रों के साथ यहां पहुंचे। जब वे सेल्फी ले रहे थे, तभी उनका मोबाइल फोन तालाब में गिर गया। इस घटना से परेशान खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास मोबाइल परेशान हो गए। पहले तो उन्होंने अपने स्तर पर कोशिश की बाद में गोताखोरों को बुलाकर तालाब में मोबाइल तलाशने की कोशिश की लेकिन निराशा हाथ लगी। इसपर खाद्य निरीक्षक ने मोटर लगाकर चार दिन में पूरा तालाब ही खाली करवा दिया। हालांकि मोबाइल उसके बाद भी नहीं मिला। उक्त अधिकारी की ये तुगलकी हरकत जब वायरल हुई तो सरकार के कानों तक बात पहुंची। आनन – फानन में खाद्य अधिकारी को निलंबित कर जांच के निर्देश दिए गए पर उक्त अधिकारी की मूर्खता से स्थानीय लोगों का गर्मी में बड़ा सहारा छीन गया।
Related Posts
May 13, 2021 आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक में बोले सिलावट, कोरोना से निपटने में सभी का सहयोग जरूरी
इंदौर : जिले में कोरोना से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इस […]
May 10, 2020 कोमा में चले गए अजीत जोगी, हालत बेहद चिंताजनक रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। कोमा में चले जाने […]
November 1, 2017 कांग्रेस का कार्यकर्ताओं को अल्टीमेटम, मप्र में नारे सिर्फ सोनिया- राहुल के ही लगेंगे भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं […]
January 17, 2022 पत्नी का गैंगरेप करवाने वाले दरिंदे की ऐशगाह पर चला बुलडोजर
इंदौर : दूसरी पत्नी का नौकर व दोस्तों से गैंगरेप करवाने वाले शैतान बिल्डर राजेश […]
August 21, 2023 सानंद जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किए गए शिक्षाविद माधव परांजपे
इंदौर : सानंद न्यास द्वारा दिया जाने वाला सानंद जीवन गौरव पुरस्कार इस वर्ष वयोवृद्ध […]
April 9, 2023 रानी बाग कॉलोनी को शीघ्र किया जाएगा वैध
महापौर ने रानी बाग कॉलोनी के रहवासियों को दिलाया भरोसा।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र […]
February 5, 2023 यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने प्रेस्टीज स्कूल के छात्रों ने पेश किया नुक्कड़ नाटक
इंदौर को यातायात में भी नंबर वन शहर बनाने का लिया गया संकल्प।
इंदौर : प्रेस्टीज […]