इंदौर : इंदौर से दुबई के लिए एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुधवार 1 सितंबर से फिर शुरू हो गई।इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई विमानतल, इंदौर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट ,सांसद शंकर लालवानी और बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य विशिष्टजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विजयवर्गीय, सिलावट और लालवानी ने फीता काटकर दुबई फ्लाइट का औपचारिक शुभारंभ करने के साथ केक भी काटा। शिवराज और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इंदौर से दुबई फ्लाइट फिर से प्रारम्भ होने पर खुशी जताई और यात्रियों को शुभकामनाएं दी। पहली फ्लाइट से बड़ी संख्या में यात्री दुबई गए। ये फ्लाइट सप्ताह में एक दिन चलेगी। इस मौके पर इंदौर से ग्वालियर के लिए इंडिगो की फ्लाइट को भी हरी झंडी दिखाई गई।
Related Posts
November 5, 2019 कैलाशजी की गिरफ्तारी पर भड़के कार्यकर्ता उज्जैन : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी के प्रदेशव्यापी किसान आक्रोश आंदोलन के तहत उज्जैन […]
July 4, 2022 हैदराबाद के केयर हॉस्पिटल ग्रुप ने सीएचएल हॉस्पिटल का किया अधिग्रहण
इंदौर : हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल ग्रुप, जो टीपीजी ग्रोथ मैनेज्ड एवर केयर फंड का […]
August 24, 2021 उपचुनाव पर रोक की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका, चुनाव आयोग को नोटिस जारी
इंदौर : प्रदेश में एक लोकसभा व तीन विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को रोके जाने […]
August 13, 2022 बांध प्रभावित गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट, भोजन, पानी का किया पर्याप्त इंतजाम
कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर हैं मौजूद।
मुख्यमंत्री […]
November 11, 2019 तकनीक के दुरुपयोग से अच्छे टेलेंट की कद्र नहीं होती- शिवांगी इंदौर : इंडियन टेलीविजन एकेडमी के अवार्ड समारोह में भाग लेने इंदौर आई युवा पार्श्व […]
August 16, 2020 एमआइजी थाना प्रभारी भी पाए गए पॉजिटिव, अभी तक 5 टीआई सहित 50 पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित इंदौर : शहर में कोरोना का कहर जारी है। कोराेना की चपेट में लगातार पुलिसकर्मी भी आ रहे […]
April 7, 2021 देश में दूसरी बार एक लाख से ज्यादा मिले नए संक्रमित
नई दिल्ली : देश में कोरोना की दूसरी लहर ने मंगलवार को अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर […]