इंदौर : टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुँच बढ़ाने के लिए बीती 05 मई से इसकी आयु सीमा में और विस्तार करते हुए 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों को भी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.एस. सैत्या ने बताया कि इसके लिए सर्वप्रथम https://selfregistration.cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहाँ अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा और गेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा। मोबाइल नम्बर पर ओटीपी का मेसेज आएगा, इसे 180 सेकंड के अंदर सबमिट करना होगा, सबमिट करते ही एक नया पेज खुलेगा। यहाँ अपनी डिटेल भरनी होगी । कोई एक विकल्प चुन कर आई डी नम्बर डालना है, फिर नाम, जेन्डर और जन्म तिथि भरनी है। इसके बाद नजदीकी कोविड टीकाकरण सेंटर चुनने का विकल्प आएगा। सेंटर चुनने के बाद अपनी सुविधा अनुसार उपलब्ध स्लॉट चुनना अनिवार्य है। जब आपका नम्बर आए तो जाकर वैक्सीन लगवाएं। टीकाकरण के समय आधार कार्ड अथवा मान्य फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं। 2003 और उसके पूर्व जन्में नागरिक टीकाकरण के पात्र होगें। इंदौर में 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को 33 टीकाकरण स्थानों पर टीका लगाया जाएगा। 12 मई, 2021 को 6 हजार 680 लोगो को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
Related Posts
June 12, 2020 शिवराज के कथित वायरल ऑडियो पर सियासी घमासान, बिना अनुमति प्रदर्शन पर कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार.. इंदौर : शिवराज के कमलनाथ सरकार गिराने को लेकर कथित ऑडियो वायरल होने पर सियासी घमासान मचा […]
April 18, 2021 रेमडेसीवीर किन मरीजों को लगाए जाना है, उनकी सूची भी हो सार्वजनिक- मूलचंदानी
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने कलेक्टर मनीष सिंह को पत्र लिखकर […]
March 4, 2021 देश के रहने लायक सबसे बेहतर शहरों में टॉप पर रहा बंगलुरू, इंदौर को मिला 9 वा स्थान
नई दिल्ली : देश में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रहने के लिए बेंगलुरू सबसे […]
August 1, 2021 20 अगस्त से पुनः प्रारम्भ हो जाएगा मेट्रो प्रोजेक्ट का काम…?
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी की इंदौर मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रोजेक्ट […]
January 9, 2022 बेसिक ड्रग डीलर्स एसो. ने सदस्यों के प्रतिष्ठानों में मास्क को किया अनिवार्य
इंदौर : बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन की एक्जीक्यूटिव बॉडी की मीटिंग आहूत की गई। मीटिंग में […]
January 7, 2025 कनाड़ा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली : भारत विरोधी रुख के लिए कुख्यात कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 9 साल […]
February 20, 2022 क्रांतिकारी मिसिर के जीवन पर लिखे गए भोजपुरी उपन्यास का विमोचन
इन्दौर : छपरा के समीप के रहने वाले महेंद्र मिसिर एक ऐसे क्रांतिकारी थे, जिनके बारे में […]