इंदाैर : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध में बड़वानी चौकी पर 100 दिनाें से जारी धरना-प्रदर्शन मंगलवार को खत्म हो गया। काेराेना के बढ़ते संक्रमण काे देखते हुए पुलिस-प्रशासन धरना स्थल पर पहुंचा और समझाइश दी। एसडीएम राकेश शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनकारी 15 जनवरी से यहां बैठे हुए थे।इन्हें कोरोना संक्रमण के गंभीर खतरे से अवगत कराया गया और यहां से हटने की समझाइश दी गई। इसके बाद उन्होंने खुद ही अपने तंबू हटाने शुरू कर दिए।
कानून को वापस लेने की कर रहे थे मांग।
धरना प्रदर्शन पर बैठे लोगों का कहना था कि सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनआरसी भेदभावपूर्ण कानून है। इसके लागू होने से कई लोगों के सामने नागरिकता का संकट खड़ा हो जाएगा। विरोध स्वरूप बड़वाली चौकी पर लम्बे समय ये आंदोलन चल रहा था।
Related Posts
February 18, 2024 डॉ.अर्पण जैन की पुस्तक ‘हिंदी विमर्श’ का दिल्ली पुस्तक मेले में लोकार्पण
इन्दौर : हिन्दी भाषा के लिए सतत कार्यरत इंदौर के लेखक डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' की पुस्तक […]
February 26, 2022 नकबजनी करनेवाला इनामी बदमाश पकड़ाया
इंदौर : घरों में ताले सुधारने के बहाने नकबजनी करने वाला फरार इनामी आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
May 29, 2021 लॉकडाउन में भी फल- सब्जी के ठेले लगे देख भड़के कलेक्टर, अब नहीं माने तो होगी गिरफ्तारी
इंदौर : शहर में कतिपय इलाकों के व्यापारी नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाने में सबसे आगे […]
July 11, 2022 दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, एक दर्जन मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद
02 शातिर मोबाइल लुटेरों को क्राइम ब्रांच ने बंदी बनाया है।पकड़े गए आरोपियों ने थाना […]
June 24, 2024 मैदानी पत्रकारिता के लिए भाषा की समृद्धता और विषय पर पकड़ जरूरी
दुनिया को देखने का अवसर है पत्रकारिता।
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में फील्ड […]
July 11, 2020 गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवालों के घेरे में आई यूपी एसटीएफ कानपुर : 8 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहे कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर […]
March 2, 2022 इस कारण से रोका गया रुद्राक्ष वितरण, सामने आई हकीकत..!
इंदौर : सीहोर में कथावाचक पं.प्रदीप मिश्रा जी की कथा को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच […]