लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राम-राम लेकर पहुंचे लाभार्थियों के द्वार ।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 मार्च से 4 मार्च के बीच चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के देवी अहिल्या मंडल स्थित वार्ड 58 के बूथ क्रमांक 16 पर निवासरत लाभार्थियों से संपर्क किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ नागरिकों को मिल रहा है। ‘लाभार्थियों की समृद्धि, मोदीजी की गारंटी’ के कथन के साथ हम योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करने निकले हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लाभार्थियों को राम-राम भेजी है। हम उन तक मोदीजी की राम-राम पहुंचाने निकले हैं।
इस दौरान लाभार्थियों ने कहा कि हमें मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है,संपर्क के दौरान लाभार्थी 9638002024 नंबर पर मिस कॉल देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गजानंद गावड़े, लाभार्थी संपर्क अभियान के मंडल प्रभारी गोविंद सिंह पवार सहित बूथ अध्यक्ष एवं बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
July 3, 2020 महिलाकर्मियों का यौन उत्पीड़न रोकने के लिये नगर निगम में 5 सदस्यीय समिति का गठन इंदौर : नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और यौन उत्पीडन […]
February 23, 2022 डॉ. आचार्य कैंसर एंड टोबैको कंट्रोल कमेटी के चेयरमैन मनोनीत
इंदौर : डॉ. दिलीप कुमार आचार्य को आईएमए कैंसर एंड टोबैको कंट्रोल कमेटी का नेशनल चेयरमैन […]
April 19, 2020 कोरोना के कॉम्प्लिकेशन के कारण आया चंद्रवंशी को अटैक – सीएमएचओ..! इंदौर : निरीक्षक देवेंद्र मालवीय बीते 18- 19 दिनों से अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे। उनकी […]
July 22, 2025 न्यायमित्र के बतौर महापौर ने ट्रैफिक से जुड़े मुद्दों पर रखी बात
उच्च न्यायालय की डबल बेंच के समक्ष यातायात सुधारों के लिए दिए महत्वपूर्ण […]
October 28, 2021 डायरियों पर सौदे किए तो सभी अनुमतियाँ होंगी निरस्त, दलालों के लिए भी रेरा में पंजीयन अनिवार्य- कलेक्टर
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ किया है कि जो दलाल रेरा में पंजीकृत नहीं हैं, वह फ्लैट […]
January 28, 2025 मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जापान में टोयोटा के अधिकारियों से की चर्चा
मध्यप्रदेश में निवेश के लिए किया आमंत्रित।
टोक्यो : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]
February 16, 2025 ट्राई सीरीज में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त
नई दिल्ली : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच […]