इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या पूजन किया और नौ कन्याओं को उनका भविष्य संवारने के लिए किए गए फिक्स डिपॉजिट की कॉपी सौंपी। दुर्गा उत्सव के उपलक्ष्य में कन्या पूजन का आयोजन लोक सांस्कृतिक मंच और अमर सेवाश्रम द्वारा किया गया था।
सुकन्या समृद्धि योजना का दिया गया लाभ।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बच्च्यिों के लिए सुकन्या समृद्वि जैसी योजना लागू की है। वंचित परिवारों की इन बच्चियों का भविष्य सुरक्षित करना माता की आराधना का ही रुप है। इन कन्याओं का पूजन कर एवं इन्हें फिक्स डिपॉजिट की कॉपी सौंप कर आत्मिक संतुष्टि हो रही है। सुशिक्षित, सशक्त और समर्थ बच्चियां ही समाज को आगे ले जा सकती है।
पूर्व महापौर एवं विधायक मालिनी गौड ने बच्चियों के सुखद भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा।
सांसद शंकर लालवानी और पूर्व पार्षद कंचन गिदवानी कई वर्षों से बच्चियों की स्कूल की फीस भरने और उन्हें शिक्षा प्रदान करने में मदद करते आए हैं लेकिन इस बार कोरोना के कारण स्कूल बंद है। इसलिए बच्चियों के नाम पर रकम फिक्स डिपॉजिट में डाली गई है।
पार्षद कंचन गिदवानी ने कहा कि हमारे सांसद और विधायक के नेतृत्व में सुकन्या समृद्धि योजना से प्रेरित होकर महाअष्टमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन और उनके लिए एफडी करके उन्हें प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।
Related Posts
February 10, 2021 15 फरवरी से प्रारंभ होगा ग्वालियर मेला, 50 फीसदी टैक्स में मिलेगी छूट
ग्वालियर : कोरोना का संकट झेल चुके हजारों कारोबारियों के लिए सात फरवरी को मुख्यमंत्री […]
January 20, 2021 नए संक्रमितों से 4 गुना मरीज रिकवर होकर घर लौटे, 1 मरीज की मौत
इंदौर : वैक्सिनेशन अभियान के बीच कोरोना के आंकड़ों में अब खासी कमीं आ गई है। रोजाना एक […]
February 25, 2020 विवादों में घिरी निगम की अतिक्रमण विरोधी मुहिम, बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का लगाया गया आरोप इंदौर. ऑपरेशन क्लीन फुटपाथ के तहत नगर निगम की टीम ने मंगलवार को यशवंत निवास रोड से […]
May 24, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित करते एक आरोपी पकड़ाया, हजारों रूपए नकद बरामद
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, पुलिस थाना जूनी इंदौर की […]
August 13, 2020 महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए नई दिल्ली : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना […]
July 26, 2022 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने ईडी के बोर्ड पर पोती कालिख, पुलिस ने कर दी धुनाई
इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी को दूसरी बार पूछताछ के लिए तलब […]
August 31, 2019 वरिष्ठ पत्रकार शशीन्द्र जलधारी के निधन से पत्रकारिता जगत में छाया शोक इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार और इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शशीन्द्र जलधारी का लंबी […]