महिला दिवस पर महिला पुलिस से जुड़े मुद्दों पर की गई सारगर्भित चर्चा, लघु फिल्मों का भी किया गया प्रदर्शन

  
Last Updated:  March 9, 2021 " 04:54 am"

इंदौर : सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर पुलिस द्वारा विभाग की महिला पुलिस सदस्यों के लिए ‘टाॅक शो’ का आयोजन किया गया, जिसमें महिला अधिकारियों/कर्मचारियों के संवाद कौशल, वर्क- लाइफ बैलेन्स और हेल्थ इश्यूज पर चर्चा की गयी।
डीआईजी इंदौर शहर मनीष कपूरिया जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पश्चिम महेशचंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक पूर्व आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरविंद तिवारी की विशेष उपस्थिति में अति. पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पूर्ति तिवारी सहित जिला पुलिस बल इन्दौर की निरीक्षक से आरक्षक तक की महिला अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुई। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य से विशेष योगदान देने वाली विशिष्ठ महिलाएं- सेन्ट्रल लेब की डाॅयरेक्टर-डाॅ. विनिता कोठारी, वाॅक प्रोडक्शन हाउस की रचना जौहरी एवं प्रसिद्ध मीडिया कंटेट राइटर मुक्ति मसीह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए मनीषा पाठक सोनी ने कार्यक्रम के उद्देश्य वाक्य- ‘‘खाकी में छुपे रंग अनेक, एक में अनेक- अनेक में एक’’ के बारें में कहा कि हम सभी महिलाएं पुलिस के रूप में खाकी में एक है लेकिन हम सभी अपने व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन में विभिन्न भूमिकाएं निभा रही हैं। उन सभी भूमिकाओं को निभाते हुए, अपने कर्तव्य की सर्वोच्च भूमिका इस एक खाकी के रूप में निभाकर, समाज में महिलाओं के लिये दोहरी भूमिका अदा कर रहीं है।
इस अवसर पर डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा कि, नारी अपने आप में श्रेष्ठ है क्योंकि वह अपने घर के हर मोर्चे को तो बखूबी संभाल ही रही है, बाहर भी समाज में हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। उन्होंने महिला पुलिस अधिकारियों से कहा कि, पुरातन समय से ही हमारे यहां महिलाओं को शक्ति स्वरूपा कहा जाता है। आप सभी पुलिस में हैं तो वाकई में शक्ति हैं। आप स्वयं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए, समाज की शोषित व पीड़ित महिलाओं/बच्चियों की मदद करें, उनमें आत्मविश्वास जगाएं। इस मौके पर उन्होनें प्रख्यात कवि जयशंकर प्रसाद की कविता-

“फूलों की कोमल पंखुड़िया, बिखरें जिसके अभिनंदन में।
मकरंद मिलाती हों अपना स्वागत के कुंकुम चंदन में।”

सुनाकर सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

पुलिस अधीक्षक पूर्व, पुलिस अधीक्षक पश्चिम व पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने भी सभी महिला पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण आत्मविश्वास व जोश के साथ जीवन में आगें बढ़ने की प्रेरणा दी। पुलिस अधीक्षक पश्चिम महेशचंद्र जैन ने कहा कि महिलाएं अपने को कभी भी कमतर न समझे। वे हर मामलें में पुरूषों से श्रेष्ठ हैं। महिलाएं घर व बाहर दोनों ही मोर्चो पर श्रेष्ठ भूमिकाएं निभा रही हैं।
कार्यक्रम में कोरोना काल की चुनौतियों और उसमें महिला पुलिस के कार्य व भूमिका को दर्शाती मीडिया पर्सन व डायरेक्टर मुक्ति मसीह द्वारा बनाई गयी एक विडियों शार्ट फिल्म ‘‘जीते हैं चल’’ का प्रदर्शन किया गया साथ ही इन्दौर पुलिस के सोशल मिडिया ऐप सिटीजन काॅप एप्लीकेशन पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न फीचर्स पर आधारित शार्ट फिल्म जो कि, वाॅक प्रोडक्शन द्वारा बनाई गयी है, का भी प्रदर्शन किया गया।
उक्त टाॅक शो के दौरान रचना जौहरी ने संवाद कौशल और वर्क लाइफ बैलेंस पर अपनी बात रखी। डाॅ. विनिता कोठारी ने महिला पुलिस के स्वास्थ्य और जागरूकता विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भी कार्य के दौरान अपने अनुभवों को आपस में साझा किया गया।
इस मौके पर पुलिस का सकारात्मक पहलू समाज में लाने में अभिन्न भूमिका निभाने वालें विशेष अतिथियों डाॅ. विनिता कोठारी, रचना जौहरी, मुक्ति मसीह,अभिषेक सिसौदिया व अभिषेक मसीह को डीआईजी इन्दौर द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने किया। आभार मनीषा पाठक सोनी ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *