इंदौर : संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद में हुए हत्याकांड के 5 आरोपियों को खुड़ैल थाना पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।
20 मई को हुई थी हत्या।
थाना खुडैल क्षेत्र के ग्राम कंपेल में दिनांक 20 मई की सुबह 07.30 बजे करीब भगवानदास पटेल के पुश्तैनी मकान को लेकर तीनों पुत्रों बाबूलाल, मोहनलाल, व राधेश्याम के बीच बंटवारे के विवाद में आरोपी मोहन पटेल पिता भगवान पटेल, दीपक पिता मोहन पटेल, बाबूलाल पिता भगवान पटेल, मनोज पिता बाबूलाल, पवन पिता मोहन सभी निवासी ग्राम कंपेल जिला इंदौर ने एकमत होकर हत्या करने की नीयत से मृतक राधेश्याम व उसके पुत्र घनश्याम व राकेश पर लाठी व तलवार से हमला कर प्राणघातक चोटें पहुँचाई। इलाज के दौरान 22 मई को राधेश्याम पिता भगवानदास पटेल की एमवायएच अस्पताल इंदौर में मृत्यु हो गई। इस पर से चौकी कंपेल पर अपराध धारा 302, 307, 323, 294, 147, 148, 149 भादवि का पंजीबद्द कर अनुसंधान में लिया गया।
पुलिस ने सघन छापेमारी करते हुए 24 मई को घटना के आरोपी मोहन पटेल पिता भगवान पटेल, दीपक पिता मोहन पटेल, बाबूलाल पिता भगवान पटेल, मनोज पिता बाबूलाल, पवन पिता मोहन सभी निवासी ग्राम कंपेल जिला इंदौर को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिए। बाद में आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
Related Posts
May 1, 2024 अक्षय बम को बीजेपी में भेजने की पटकथा जीतू पटवारी ने ही लिखी : मालू
अपनी नाकामी छुपाने के लिए ताई का उल्लेख कर रहे पटवारी।
कांग्रेस उम्मीदवार और डमी का […]
April 3, 2024 टीवी सीरियलों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहा इंदौर का स्वर्णिम
बनना था फुटबॉलर, मां की इच्छा पूरी करने बन गया एक्टर
इंदौर : टीवी और फिल्म इंडस्ट्री […]
February 20, 2021 समाज को आइना दिखाने का काम करते हैं पत्रकार- उत्तम स्वामी
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव।
वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अष्ठाना का किया गया […]
December 29, 2022 विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का किया गया नागरिक अभिनंदन
विहिप पदाधिकारियों ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया दीपदान।
इंदौर : […]
April 21, 2019 रूहानी सुकून का अहसास करा गई सूफी संगीत की महफ़िल इंदौर: सूफी मत इस्लाम से जुड़ी उदारवादी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है। इस मत के लोग […]
June 14, 2024 उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले सट्टे के कारोबार का पुलिस ने किया पर्दाफाश
15 करोड़ रुपए नकद, विदेशी मुद्रा, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप व सट्टे में प्रयुक्त उपकरण […]
February 11, 2022 5 लाख की एमडी ड्रग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत हीरानगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एम.डी.(मेफैड्रोन) […]