इंदौर : खंडवा लोकसभा सीट पर निकट भविष्य में उपचुनाव होने वाला है। इसके चलते दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढा दी है। बीजेपी से वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे इस सीट से प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। उनकी सक्रियता यहां बनी हुई है। पड़ौसी खरगौन लोकसभा सीट से वे पूर्व में सांसद भी रह चुके हैं। संगठन स्तर पर लंबे समय तक काम करने से कार्यकर्ताओं के बीच भी उनकी अच्छी पैठ है, जिसका लाभ उन्हें मिल सकता है। यही कारण है कि वे लगातार खंडवा लोकसभा के दौरे कर रहे हैं।
रविवार को कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी के साथ ओंकारेश्वर और मांधाता के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खंडवा लोकसभा सीट की वर्तमान स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।
संत- महात्माओं से की मुलाकात।
ओंकारेश्वर प्रवास के दौरान मोघे- मूलचंदानी ने नजर निहाल आश्रम के प्रमुख संतश्री से आशीर्वाद लिया। अन्य संत महात्माओं से भी उन्होंने मुलाकात की।
Related Posts
April 15, 2024 क्षेत्र क्रमांक 02 में डेढ़ लाख मतों से जिताएंगे लालवानी को
कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया गया संकल्प।
विधानसभा 2 लाखों वोट से जीतने वाली विधानसभा […]
May 26, 2021 आयुष चिकित्सक, कर्मचारियों की हड़ताल जारी, भीख मांगकर किया सरकार की बेरुखी का विरोध
इंदौर : कोविड ड्यूटी में तैनात आयुष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की हड़ताल बुधवार को […]
November 5, 2024 कनाडा में हिंदुओं पर हमले के विरोध में इंदौर के सिख समाज ने बुलंद की आवाज
हमले के विरोध में सिख समाज ने किया संभागायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन।
हमले की घटना को […]
July 18, 2022 मालगाड़ी के बेपटरी होने से इंदौर से चलने वाली तीन ट्रेनें निरस्त
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के तहत आनेवाले मंगलमहुंडी - लिमखेड़ा सेक्शन में […]
December 31, 2022 आम जनता को योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें जिला कलेक्टर्स
संभागायुक्त की अध्यक्षता में कलेक्टर कान्फ्रेंस सम्पन्न।
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन […]
February 15, 2019 ऐश्वर्या ने जवानों की शहादत को किया नमन इंदौर: बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार को इंदौर आयी। यहां राऊ बायपास पर […]
October 8, 2024 हरियाणा में बीजेपी ने लगाई जीत की हैट्रिक
चंडीगढ़ : तमाम पूर्वानुमान, राजनीतिक पंडितों के दावे और आकलन व नेशनल टीवी चैनलों के […]