कृष्णपुरा छत्री घाट का होगा सौंदर्यीकरण, नदी की होगी सफाई

  
Last Updated:  November 1, 2022 " 08:55 pm"

प्रवासी भारतीय करेंगे हेरिटेज वॉक।

मप्र के स्थापना दिवस पर अभ्यास मंडल के दीपोत्सव में बोले महापौर पुष्यमित्र भार्गव।

गणमान्य नागरिकों ने घाट पर रोशन किए दीप।

कान्ह नदी में किया दीपदान।

इंदौर : अभ्यास मंडल ने म प्र के स्थापना दिवस पर कान्ह सरस्वती नदी के मिलन स्थल कृष्णपुरा छत्री घाट पर मंगलवार शाम दीपोत्सव का आयोजन किया। इसका शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीप प्रज्वलन कर किया। श्रीमती जूही भार्गव भी इस दौरान मौजूद रही। औपचारिक दीप प्रज्ज्वलन के बाद अभ्यास मंडल के तमाम पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों और जनप्रतिनिधियों ने समूचे घाट पर दीप रोशन करने के साथ कान्ह नदी में दीपदान भी किया।

प्रवासी भारतीय करेंगे हेरिटेज वॉक।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि कान्ह सरस्वती नदी की सफाई निरंतर जारी रहेगी। इसमें से गाद निकालकर साफ पानी का बहाव बना रहे उसके लिए प्रयास किया जाएगा। कृष्णपुरा छत्री घाट सहित अन्य घाट चिन्हित कर सफाई के साथ वहां रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे लोगों की आवाजाही शुरू हो सके।उन्होंने कहा कि कान्ह नदी में उपचारित पानी ही छोड़ा जा रहा है। महापौर श्री भार्गव ने कहा कि निकट भविष्य में ही इंदौर में भारतीय प्रवासी सम्मेलन होने जा रहा है। मेहमानों को हेरिटेज वॉक करवाने की भी योजना है।इस बात के चलते नगर निगम शहर के धरोहरों को सजा संवारने पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसी कड़ी में कृष्णपुरा छत्री, घाट और कान्ह नदी की भी साफ – सफाई, सौंदर्यीकरण और रोशनाई की जाएगी।

कृष्णपुरा छत्री घाट पर आयोजित दीपोत्सव में डॉ. भरत छापरवाल, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, ओपी.जोशी, श्यामसुंदर यादव ,मुकेश चव्हाण,गौतम कोठारी, ओ पी.नरेडा,मुनीर भाई,फादर लाकरा, दिलीप राजपाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अतिथि स्वागत मनीषा गौर,वैशाली खरे,दीप्ति गौर व अशोक कोठारी ने किया। संचालन मालासिंह ठाकुर ने किया। आभार रामेश्वर गुप्ता ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *