शहीद वास्कले के परिवार का पूरा ध्यान रखेगी सरकार : सीएम शिवराज
इंदौर : देश सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले शहीद टीआई वास्कले उन सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं जो अपने से ऊपर देश और सेवा भावना को रखते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीआई वास्कले की मौत को बेहद दुखद बताया। उन्होंने स्व. वास्कले के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि देने का भी ऐलान किया।
सरकार रखेगी परिवार का ध्यान।
सीएम शिवराज ने कहा, ‘वास्कले एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। कर्तव्यों की पूर्ति करते हुए उन्होंने अपना बलिदान दिया। मैं हमारे ऐसे बहादुर साथी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। उनका परिवार जिसमें उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है और इसलिए सरकार उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता निधि भेंट करेंगी।’ सीएम शिवराज ने कहा कि वास्कले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
बता दें कि नेमावर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले की ड्यूटी के दौरान जामनेर नदी में डूबने से मौत हो गई थी। वे नदी में बह रहे शव को निकलने के लिए पानी में कूदे थे। टी आई राजाराम वास्कले अच्छे तैराक थे लेकिन नदी के तेज बहाव के साथ भंवर में फंस गए और बाहर नहीं आ सके। जब तक उन्हें निकलकर अस्पताल ले जाया गया, उनकी मौत हो चुकी थी।
Related Posts
March 24, 2022 प्रेस्टीज प्रबन्ध संस्थान में गुरुवार से प्रारंभ होगा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव
इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के डिपार्टमेंट ऑफ़ जर्नलिज्म एंड […]
December 21, 2022 महिलाएं हमेशा से सशक्त रहीं हैं, जरूरत समान अवसर देने की है
शासकीय कला एवम वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में बोले डॉ. पाराशर।
इंदौर : […]
December 29, 2020 ऑनलाइन मनाया जाएगा कुंथुसागरजी महाराज का अमृत महोत्सव
देश के सबसे बड़े संत गणाधिपति गणधराचार्य श्री 108 क़ुंथुसागरजी महाराज का 3 दिन दिवसीय […]
April 21, 2021 जनता कर्फ्यू के साए में मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव, की गई कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना
इंदौर : प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव बुधवार को रामनवमी के रूप में मनाया गया। जनता कर्फ्यू […]
December 29, 2024 रफी साहब जैसा कलाकार न कभी हुआ है और न होगा..
खुदा की नेमत थे स्व. मोहम्मद रफी साहब।
स्टेट प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में बोले […]
June 17, 2021 बंगाली ओवर ब्रिज की डिजाइन में तकनीकि खामी दूर कर जल्द तैयार करें नया प्रस्ताव, मंत्री सिलावट ने दिए निर्देश
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिए है कि सुगम यातायात, जनता की […]
June 14, 2020 कांग्रेस नेताओं ने थाने पहुंचकर दी गिरफ्तारी, जमानत पर रिहा इंदौर : कांग्रेस के दो विधायक विशाल पटेल व संजय शुक्ला और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने […]