इंदौर : सिंधी भाषा, बोली विस्तारीकरण के साथ-साथ सामाजिक एकता और मजबूती के लिए पूरे देश में एक दूसरे के सहयोग से आगे बढ़े, युवा पीढ़ी में सिंधी संस्कृति व भाषा का पूर्ण समावेश करने का प्रयास हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। यह विचार अखिल भारतीय सिंधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर नागरानी ने अल्प प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश वार्ताकार व समाजसेवी जेपी मूलचंदानी से मुलाकात के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर मूलचंदानी ने श्री नागरानी का स्वागत शॉल, श्रीफल व माला पहनाकर किया। इस मौके पर सुरेश केसवानी, वासुदेव, प्रकाश हिंगोरानी, भगवानदास,विजय कुमार,सहित समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे। नागरानी ने बताया कि जल्दी बड़े पैमाने पर सिंधी समाज का सम्मेलन किया जाएगा जिसमें पूरे देश के प्रतिनिधि शामिल होंगे। श्री मूलचंदानी ने नागरानी को भरोसा दिलाया समाजसेवा के रूप में जहां, जैसी भी आवश्यकता होगी वह पूरा सहयोग करेंगे और समाज हित में होने वाले निर्णय व कार्यो में सदैव साथ रहेंगे।
Related Posts
July 26, 2019 सेवा सप्ताह के तहत अग्रसेन महासभा ने स्कूली बच्चों को भेंट की शिक्षण सामग्री इंदौर: अग्रसेन महासभा द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न सेवा कार्यों को […]
December 3, 2024 लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा दो साथियों सहित गिरफ्तार
इंदौर : बिहार के जिला गोपालगंज- थाना कुचायकोट का वांछित पचास हजार का ईनामी आरोपी व […]
December 25, 2021 सुने मकानों को निशाना बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी व आभूषण बरामद
दिन दहाडे लाखों की चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन, पुलिस थाना एरोड्रम की गिरफ्त में आए […]
July 21, 2020 आआरटीआई एक्टिविस्ट दुबे का संगीन आरोप, प्रशासन ने छुपाए कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े..! इंदौर : सूचना का अधिकार आंदोलन के बैनर तले आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने मंगलवार को […]
May 13, 2021 वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों में कांग्रेस के नेताओं को नहीं लिए जाने पर शहर कांग्रेस ने जताया ऐतराज
इंदौर : शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई वार्डो की […]
July 11, 2021 लोक अदालत में विद्युत कम्पनी के 4 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण
इंदौर : नेशनल लोक अदालत में बिजली कंपनी ने अधिकाधिक प्रकरणों का समझौते के माध्यम से […]
February 6, 2024 मंत्री सिलावट ने हरदा हादसे के घायलों से एमवाय अस्पताल में की मुलाकात
घायलों की पूछी कुशलक्षेम, समुचित इलाज के डॉक्टर्स को दिए निर्देश।
इंदौर : जल संसाधन […]