इंदौर : स्विफ्ट कार पर हाईकोर्ट एडवोकेट का मोनो लगाकर घूमने वाले शातिर वाहन चोर को क्राइम ब्रांच इंदौर ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से 01 कार बरामद की गई है।आरोपी, अपने साथियों के माध्यम से अन्य राज्य से चोरी की कार इंदौर बुलाकर, नंबर बदलकर चलाता था। थाना एमजी रोड पुलिस की मदद से पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सलीम पिता लाल मोहम्मद निवासी, नयापुरा इन्दौर का होना बताया ।
आरोपी ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त 6 साल पहले पोलो ग्राउंड तरफ जा रहे थे। वहां एक गोडाउन में एक स्विफ्ट कार एक्सीडेंट हुई पड़ी थी, जिसका हम इंजिन नंबर का फोटो मोबाइल से खींच कर लाए जो किसी दिनेश दवे के नाम की थी जिसका एक्सीडेंट हुआ था, उक्त वाहन के रजिस्ट्रेशन की फोटो कॉपी हमने आरटीओ वेबसाइट से निकलवा कर, हरियाणा में साथी परिचित को दी थी फिर साथियों ने ने एक स्विफ्ट कार हुबहू हरियाणा से चोरी की बुलाकर उस कार पर एक्सीडेंट पड़ी दिनेश दवे की एमपी 09 सीडी 2823 का नंबर डलवा कर इस कार को पिछले 6 साल से चला रहा था पुलिस चेक नहीं करे इसलिए मैने हाईकोर्ट एडवोकेट का मोनो लगा लिया था।
उक्त वाहन आरोपी से बरामद कर थाना एमजी रोड पर अपराध धारा 465,473 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
Related Posts
November 19, 2023 21 नवंबर को होगा अलीजा सरकार का अन्नकूट महोत्सव
वीर बगीची में साउथ इंडियन थीम पर होगा अन्नकूट महोत्सव।
तिरूपति बालाजी स्वरूप में […]
May 1, 2025 चेकिंग के दौरान पकड़ी गई एक वर्ष पूर्व चोरी हुई बाइक
बाइक जब्त कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
इंदौर : ट्रैफिक पुलिस ने बिना नम्बर गाड़ी को […]
November 13, 2023 बीजेपी कार्यालय में मनाया गया दीपोत्सव
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने की माता महालक्ष्मी की पूजा - अर्चना।
हम सभी ज्योतिर्मय […]
August 1, 2021 भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 40 साल बाद ओलिम्पिक के सेमीफाइनल बनाई जगह
नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में रविवार का दिन भारत के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। पहले […]
October 5, 2020 सांवेर से बीजेपी प्रत्याशी सिलावट की छवि बिगाड़ने का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर आरोप, बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चे की क़ानूनी समिति के प्रदेश सह-संयोजक एडवोकेट भूपेन्द्र […]
April 5, 2022 महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना, केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
इंदौर : बढ़ती महंगाई के खिलाफ शहर कांग्रेस ने सोमवार को रीगल तिराहे पर धरना दिया।धरने […]
April 25, 2020 इंदौर में कोरोना से अब तक 56 मौतें, 56 नए मरीजों की पुष्टि इंदौर : कोरोना संक्रमण का सिलसिला फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है।हालांकि 80 फीसदी से ज्यादा […]