इंदौर : हातोद पुलिस ने गुम हुई बालिका को ढूंढ कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया।पुलिस थाना हातोद पर दिनांक 18/10/2021 को फरियादी ने आकर बताया था कि मेरी पुत्री घर से बिना बताए गायब हो गयी है। उक्त सूचना पर अ.क्र . 267/21 धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम को विवेचना के दौरान पता चला कि फरियादी की बालिका मई 2020 में भी अपने मामा के घर से गायब हो गयी थी तब अप.क्र . 100/20 धारा 363 भादवि का प्रकरण पंजीबध्द हुआ था। काफी प्रयासों के बाद दिनांक 20.05.2020 को उक्त बालिका को बरामद कर बालिका को बहला फुसला कर शादी के लिए भगाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में भादवि एवं पास्को एक्ट की धाराए बढाकर आरोपी के विरुध्द चालान पेश किया गया था । इस लिए पुनः बालिका के गायब हो जाने पर थाना प्रभारी हातोद राजीव त्रिपाठी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बालिका की तलाश हेतु उनि रमेश चौहान सउनि शेरसिंह भूरिया प्र . आरक्षक मदन सिंह की विशेष टीम लगाई। उक्त टीम ने घर से गायब हुई नाबालिग बालिका को बिजासन माता मंदिर से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया। बालिका के कथन अनुसार वह अपनी मर्जी से मां के डाटने के कारण नाराज होकर बिजासन माता मंदिर पर चली गयी थी।
Related Posts
February 24, 2021 निजी अस्पताल संचालकों की जिला प्रशासन ने बुलाई बैठक, कोविड संक्रमण से निपटने हेतु की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इंदौर : बीते कुछ दिनों से पड़ौसी राज्य महाराष्ट्र और मप्र के भोपाल व इंदौर शहर में […]
June 9, 2023 शहीदों के बलिदान से जुड़े तीन पुरातन पेड़ों को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग
एमवायएच, रेसीडेंसी कोठी और संवाद नगर में स्थित हैं यह 200 वर्ष से भी पुराने […]
May 17, 2023 पालडीवाला परिवार ने इंदौर प्रेस क्लब को भेंट किया वाटर कूलर
इंदौर : शहर में विभिन्न सामाजिक उपक्रमों में सहयोगी रहने वाले पालड़ीवाला परिवार ने […]
March 22, 2019 पहली लिस्ट में 184 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, आज फिर होगी बीजेपी चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने के लिए रंगपर्व का दिन […]
August 10, 2024 फर्जी बिल घोटाले के आरोपियों के घरों पर ईडी ने की छापामार कार्रवाई
बोगस कंपनियां बनाकर फर्जी बिल पास करवाने और सरकारी पैसा हजम करने के मामले में यह […]
May 1, 2024 पुरुषवादी समाज में महिलाओं को आंका जाता है कमतर..
जन्म के पहले ही महिलाओं का शुरू हो जाता है उत्पीड़न।
निर्भया केस नहीं होता तो […]
October 18, 2020 कांग्रेस का वचन पत्र धोखा पत्र है- मूलचंदानी
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी का कहना है कि कांग्रेस का वचन पत्र […]