इन्दौर : मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ इंदौर ने भारतीय फार्मेसी कौंसिल, इंडियन ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग एसो. और इंडियन फार्मास्यूटिकल एसो.म.प्र. राज्य शाखा के सहयोग से ‘नेशनल करेंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (सीजीएमपी) डे-2023’ मनाया। इस सिलसिले में समारोह का आयोजन 10 अक्टूबर को मॉडर्न कैंपस में किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एस. बी. रिझवानी (आईपीए के औद्योगिक फार्मेसी विभाग के उपाध्यक्ष) और विशेष अतिथि अनिल भाटिया (शॉन फार्मा. लि. के प्रबंध निदेशक) व विनय वर्मा (क्वालिटी आइडल कंसल्टेंसी एंड फॉर्मर प्रेसिडेंट, सिंबियोटेक फार्मालेब) रहे।
स्वागत भाषण डॉ. अनिल खरया (आईपीए म.प्र. राज्य शाखा के अध्यक्ष, आईडीएमए के उपाध्यक्ष व एमजीआई, इंदौर प्रभारी) ने दिया।
अतिथि वक्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए फार्मेसी के क्षेत्र में सीजीएमपी की अवधारणाओं और कर्मचारी मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस के महत्व को समझाया।
अतिथियों का स्वागत संस्था के समूह निदेशक डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नीतेश कुमार जैन, डॉ. कीर्ति मालवीय, डॉ. नेहा शर्मा चौधरी, अनामिका सिंह, प्रीति मूले आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इंडियन ड्रग मैनुफ़ैक्चरिंग एसो. द्वारा फॉर्मासिस्ट के कर्तव्यों को निभाने को लेकर सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों को संकल्प भी दिलाया गया। साइंसेज़ की हेड डॉ. सपना मालवीय ने आभार व्यक्त किया।
Related Posts
August 28, 2023 रक्षाबंधन पर सीएम शिवराज ने लाडली बहनों के लिए खोला सौगातों का पिटारा
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अक्टूबर से मिलेंगे 1250 रुपए।
बहनों को मिला 250 […]
September 14, 2020 गृह नगरों में ही क्वारन टाइन किए जाएंगे पाक से लौटने वाले भारतीय नागरिक नई दिल्ली : नूरी वीजा पर पाकिस्तान गए कई भारतीय नागरिक कोरोना के कारण वहीं फंस गए थे […]
July 15, 2023 पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए लगाया गया एक्यूप्रेशर शिविर
विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने घुटनों एवं हड्डियों के रोगों एक्यूप्रेशर पद्धति से किया […]
February 15, 2021 बच्चों को सोशल मीडिया के जरिए कहानियां सुनाएगी संस्था द डिवाइन चाइल्ड सोसायटी
इंदौर : हमारे परिवार पहले संयुक्त थे। घर में दादा,दादी, ताऊ, ताई, चाचा- चाची और परिवार […]
July 15, 2021 दो शातिर वाहन चोर नाबालिग साथी सहित गिरफ्तार, 8 वाहन बरामद, जहरीली शराब की भी करते थे तस्करी
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोरों को उनके नाबालिग साथी के साथ […]
January 19, 2021 कोरोना के मरीजों में आई उल्लेखनीय कमीं,एक फीसदी से भी कम हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय कमीं दर्ज की गई है। सोमवार को एक फीसदी […]
October 12, 2023 जीएसटी की पिछली तीन बैठकों में लिए निर्णयों की सेमिनार में की गई समीक्षा
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और इंदौर सीए शाखा द्वारा जीएसटी काउंसिल की पिछली 3 […]