उड़ेगा रंगबिरंगी गुलाल ओर टेसू के फूलों का रंग।
इन्दोर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में बुधवार 1 मार्च को अनंत श्रीविभूषित श्रीमदजगदगुरु रामानुजचार्य नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगल सान्निध्य में रंगारंग फाग उत्सव मनाया जाएगा। प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया देवस्थान में फाग महोत्सव रात 8.30 बजे से प्रारम्भ होगा।
फाग की शुरुआत मस्त ड्रायफ्रूट से निर्मित ठंडाई के साथ होगी। मंदिर में आनेवाले सभी श्रद्धालुओं का इत्र लगाकर स्वागत किया जाएगा।
फाग उत्सव में भजन गायक हरिकिशन साबू (भोपू जी) फाग गीतों पर होली की मस्तीभरी छटा बिखेरेंगे।
भक्तों की टोलियां झूमते- नाचते, गाते देर रात्रि तक प्रभु वेंकटेश ओर गुरुदेव के साथ होली का आनंद लेंगे।
इस मौके पर अरारोट से निर्मित रंगबिरंगी गुलाल के साथ ही केशर व टेसू के फूलों से निर्मित केशरिया रंग और पुष्पों से श्री स्वामी महाराज भगवान और भक्तो को होली खिलाएंगे।
इस अवसर पर प्रभु वेंकटश का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। ठाकुर जी हाथ मे पिचकारी लिए भक्तों को दर्शन देंगे। देर रात्रि में नृत्य के साथ ही होली के रसिया की आरती की जाएगी।
Related Posts
July 24, 2022 दिव्यांग आयुष की पैरों से बनाई पेंटिंग्स को कई दिग्गजों ने सराहा
इंदौर : बड़वाह निवासी दिव्यांग आयुष कुंडल द्वारा अपने पैरों से बनाई गई पेंटिंग की […]
April 21, 2021 शैल्बी अस्पताल से रेमडेसीवीर के सौ से ज्यादा इंजेक्शन चोरी, अस्पताल के ही एक कर्मचारी को लिया गया हिरासत में
इंदौर : शहर के शैल्बी अस्पताल से इंजेक्शन चोरी होने का मामला सामने आया है। अस्पताल […]
September 28, 2022 खजराना गणेश मंदिर में की गई आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की मॉकड्रिल
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम और आपातकालीन […]
March 29, 2017 राष्ट्रपति चुनाव : भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूण है शिवसेना का वोट इस साल जुलाई में आयोजित होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना का वोट भाजपा के लिए काफी […]
December 24, 2023 अंतिम चरण में पहुंचा इंदौर – उज्जैन रेलवे लाइन का दोहरीकरण
सांसद लालवानी ने कार्य का निरीक्षण कर 28 दिसंबर तक काम पूरा करने के दिए […]
August 16, 2021 एनसीबी ने बरामद किया डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : एनसीबी की जोनल यूनिट ने एक ट्रक से 1376 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो लोगों […]
September 8, 2023 हॉस्टल के छात्रों के मोबाइल व लैपटॉप चुराने वाली तमिलनाडु की गैंग का खुलासा
गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, देवास से इंदौर आकार देते थे वारदात को अंजाम।
आरोपियों से […]