इंदौर : नवलखा स्थित सन्मति हायर सेकंडरी स्कूल में 24 वी पांडे- श्रीनिवास जैन स्मृति वॉलीबॉल स्पर्धा का शुभारम्भ अभिभाषक वीरकुमार जैन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। संभाग स्तरीय इस स्पर्धा में बालक व बालिका वर्ग में कुल 42 टीमें भाग ले रहीं हैं। प्रारंभिक मुकाबलों में बालिका वर्ग में विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल ने चोइथराम स्कूल निपानिया को पराजित किया। एक अन्य मैच में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक ने सहोदय कान्वेंट को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। स्पर्धा के मुकाबले 29 नवम्बर तक खेले जाएंगे। फाइनल 30 नवम्बर को होगा।
प्रारम्भ में विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सुनील शाह, प्राचार्य पिंकी जोशी और उप प्राचार्य अदिति अरोरा ने अतिथि स्वागत किया। क्रीड़ा अधिकारी अविनाश जेम्स ने खिलाड़ियों का परिचय अतिथियों से कराया। फिहाल रोचक मुकाबलों का दौर जारी है।
Related Posts
November 12, 2019 स्वाद और संस्कृति की जत्रा ने जीता लोगों का दिल। इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा पोद्दार प्लाजा में आयोजित 'जत्रा' इंदौर के […]
August 11, 2017 राज्यसभा चुनावों को अब और फुल प्रूफ बनाएगा चुनाव आयोग नई दिल्ली: राज्यसभा चुनावों को अब और फुल प्रूफ बनाएगा चुनाव आयोग.चुनाव आयोग के उच्च […]
March 10, 2023 रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर होगा बजर बट्टू सम्मेलन
कैलाश विजयवर्गीय, अन्य अतिथि और पत्रकार अनूठी वेशभूषा में नजर आएंगे।
खजूरी बाजार से […]
December 11, 2018 मप्र में फंसा पेंच, किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं भोपाल: 5 राज्यों के चुनाव परिणाम लगभग आ गए हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के […]
April 29, 2023 प्रदेश बीजेपी में की गई तीन नई नियुक्तियां
आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए।
भोपाल : सतना महापौर योगेश ताम्रकार […]
July 26, 2022 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने ईडी के बोर्ड पर पोती कालिख, पुलिस ने कर दी धुनाई
इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी को दूसरी बार पूछताछ के लिए तलब […]
November 2, 2019 बीजेपी- शिवसेना में बढ़ी तल्खी, नए समीकरण के संकेत..! मुम्बई : विधानसभा का चुनाव मिलकर लढने के बावजूद बीजेपी- शिवसेना में तल्खी बढ़ती जा रही […]