हाइटेंशन लाइन से लगा करंट, एक बच्चे की हालत गंभीर।
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की घटना।p
इंदौर : जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाते समय पुलिसकर्मियों के दो बच्चे हाइटेंशन लाइन से करंट लगने से झुलस गए। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे सोमवार शाम जूनी इंदौर थाने के पीछे पुलिस लाइन में पतंग उड़ा रहे थे, उसी दौरान दोनों हाईटेंशन लाइन से झुलस गए। हादसे के बाद दोनों को नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। एक बच्चा गंभीर बताया गया, जिसे चोइथराम अस्पताल में ट्रांसफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। करंट लगने से घायल बच्चों के नाम नीलेश डांगी पिता जगदीश उम्र 14 साल और विवेक पिता मुलायम सिंह उम्र 14 साल बताए गए हैं। इनमें से नीलेश के पिता वर्तमान में शाजापुर में पदस्थ हैं। वहीं विवेक के पिता जूनी इंदौर थाने पर ही पदस्थ होना बताए गए। फिलहाल दोनों बच्चों का उपचार जारी है।
Related Posts
March 3, 2022 फरार शातिर नकबजन पकड़ा गया, 5 हजार का था इनामी
इंदौर : चोरी और नकबजनी गैंग का फरार व उदघोषित इनामी आरोपी, अवैध पिस्टल मय कारतूस के […]
May 3, 2024 सीईजीआर के एडुप्रिन्योर ऑफ द ईयर 2024 पुरस्कार से सम्मानित किए गए हिमांशु जैन
इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के डायरेक्टर हिमांशु जैन को शिक्षा,कौशल विकास और […]
October 6, 2024 खर्राटे गहरी नींद की निशानी नहीं, स्लीप एपनिया के हैं लक्षण
इंदौर में नींद से जुड़ी समस्याओं पर हो रही दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस।पहले दिन हुई, खर्राटों, […]
August 28, 2023 डकार लेने की बात पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट के साथ चले चाकू
एसिडिटी की समस्या के चलते महिला ने ली थी डकार।
इंदौर : रविवार को इंदौर में एक […]
December 6, 2022 फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का पलासिया पुलिस ने किया खुलासा
देह व्यापार के संचालक व दो महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर फ्लैट में अनैतिक देह […]
October 30, 2018 जांच हुई तो जेल जाएंगे पीएम मोदी इंदौर: मालवा- निमाड़ के दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को […]
September 14, 2021 सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री गडकरी 16 को इंदौर आएंगे
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 सितम्बर को शाम 5.20 बजे इंदौर आएंगे। केन्द्रीय […]