भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इंदौर में दिए गए बयान कि ना वो मामा है, न चाय बेचने वाले हैं पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ आखिर इतनी सफाई दे क्यों रहे हैं..? सबको पता है कि आप व्यापारी हो।
सरकार चलाने का तरीका भी कॉरपोरेट था।
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ मुख्यमंत्री रहते कॉर्पोरेट कल्चर से सरकार चला रहे थे। जनता से उन्हें कोई मतलब नहीं था।
नफा, नुकसान देखकर साकार चलाई।
नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि सुबह सरकार कमलनाथ से शुरू होती थी और मिगलानी पर शाम को खत्म हो जाती थी।
कमलनाथ के मेरा कोई कसूर नहीं था वाली बात गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें पिक्चर का गाना याद आता है दोनों सत्ता के नशे में चूर थे। ना उनका कसूर ना iनका कसूर ना इनने सिंगल देखा ना उनने सिंगल देखा एक्सीडेंट हो गया रब्बा रब्बा।
एक्सीडेंट और कसूर आपका यह था कि आप अपनी पार्टी को ही नहीं संभाल पाए।
आपका कसूर था कि आपने किसान को धोखा दिया 10 दिन में 2 लाख का कर्जा माफ नहीं किया अन्य योजनाएं बंद कर दी.।कसूर पूछ रहे हो, आपको कांग्रेस के लोग ही आपका कसूर बता देंगे।
बुंदेलखंड में कमलनाथ दिग्विजय के दौरे पर नरोत्तम ने कहा इन दोनों के दौरे से तो हमेशा हमारा फायदा ही होता है। अच्छा हो अपनी पार्टी पर ही फोकस करें नहीं तो एन टाइम पर टूट जाए।
Related Posts
December 16, 2022 ट्रक कटिंग कर लाखों की मेडिसिन चुराने वाले कंजर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
देवास कंजर गिरोह के आरोपियों द्वारा चोरी किए गए कार्टून्स में लाखों रुपए की मेडिसिन […]
August 16, 2021 अजेय योद्धा बाजीराव पेशवा का 18 अगस्त को मनाया जाएगा जन्मोत्सव, शिवराज, सिंधिया रखेंगे समाधि स्थल के विकास की आधारशिला
इंदौर : इतिहास में अजेय योद्धा के रूप में स्थान पानेवाले श्रीमंत बाजीराव पेशवा की समाधि […]
March 17, 2022 होलकर राजपरिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुआ शाही होलिका दहन
इंदौर : होलकर रियासत काल से चली आ रही शाही होलिका दहन की परंपरा इस बार भी राजसी ठाठ- […]
April 9, 2021 कोरोना नियंत्रण व उपचार की गाइडलाइन के अनुसार ही हो रेमडेसीवीर का उपयोग, दिशा- निर्देश जारी
इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में काम आने वाले "रेमडेसीवीर इंजेक्शन" के उपयोग […]
August 20, 2022 आरएसएस के स्वयंसेवकों ने जन्माष्टमी पर घोष के प्रदर्शन के साथ किया बांसुरी वादन
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में घोष […]
May 19, 2021 कांग्रेस नेताओं का दावा, सांवेर के ग्राम ढाबली में कोरोना से हो चुकी हैं 25 मौतें, शासन- प्रशासन परोस रहे झूठ
इंदौर : कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम […]
February 15, 2022 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पुल का निर्माण- चावड़ा
इंदौर : पीपल्याहाना रिंगरोड पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पुल का निर्माण लंबे समय […]