इंदौर: मालवी के साहित्यकार पंडित श्रीनिवास जोशी की स्मृति में दिया जानेवाला सम्मान इन बार ख्यात शास्त्रीय और लोकगीत गायिका कलापिनी कोमकली को दिया गया। मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति और मालवी जाजम के बैनर तले आरएनटी मार्ग स्थित समिति के सभागार में ये सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक और लेखक सुरेश पटेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जीवन सिंह ठाकुर ने की।
अतिथियों के हाथों कलापिनी जी को शॉल- श्रीफल, मानपत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वेदप्रताप वैदिक ने कलापिनी के पिता पंडित कुमार गन्धर्व से जुड़े संस्मरण साझा किए। अन्य अतिथियों ने भी अपनी बात रखते हुए मालवी की समृद्ध विरासत को संजोने पर जोर दिया।
कलापिनी कोमकली ने सम्मान के प्रति आभार जताते हुए मालवी में ही अपनी बात रखी। उन्होंने अपने पिता कुमार गन्धर्व की यादों को साझा करने के साथ एक गुरु के बतौर भी उनको याद किया।
कार्यक्रम में स्वर्गीय श्रीनिवास जोशी की कहानी ‘ सासुजी रिसाएगा ‘ पर लघु नाटक का मंचन मालवा थियेटर के कलाकारों ने किया इसके अलावा दूरदर्शन द्वारा स्व. जोशी पर निर्मित वृतचित्र का प्रदर्शन भी किया गया। हिंदी साहित्य समिति द्वारा आयोजित कहानी स्पर्धा के विजेताओं को भी इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मालवी में रोचक संचालन संजय पटेल ने किया और आभार प्रकाश जोशी ने माना।
सामाजिक कार्यकर्ता अनिल त्रिवेदी, वंदना जोशी, हिंदी व मालवी साहित्य से जुड़ी बिरादरी और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कलापिनी को पंडित श्रीनिवास जोशी सम्मान से नवाजा गया
Last Updated: April 23, 2019 " 10:43 am"
Facebook Comments