वामा साहित्य मंच का मिलन समारोह संपन्न

  
Last Updated:  August 8, 2023 " 09:01 pm"

विभिन्न समूह बनाकर दी गई उत्सव आधारित प्रस्तुतियां।

इंदौर : वामा साहित्य मंच ने मित्रता दिवस, देश भक्ति और रक्षा बंधन, के उपलक्ष्य में मिलन समारोह का आयोजन निजी गार्डन में किया। इस दौरान आगामी उत्सवों को ध्यान में रखते हुए रोचक अंदाज में उत्सव आधारित खेल खेले गए।

विभा भटोरे ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की।स्वागत उद्वोधन अध्यक्ष इंदु पाराशर ने दिया।अंजना चक्रपाणि मिश्रा के संयोजन, डॉ प्रतिभा जैन के संचालन में वामा सदस्यों को तीन समूहों मित्रता समूह,स्वतंत्रता दिवस समूह और रक्षाबंधन समूह में विभाजित किया गया।हर समूह ने अपने प्रदत विषय पर गीत,लघु नाटिका,मैश अप्स,कविता, कहानियां,नृत्य की प्रस्तुतियां दी।

अलहदा अंदाज में खेले गए खेलों में वामा सदस्यों ने अपनी साहित्यिक अभिरुचि का भी प्रदर्शन किया,साथ ही विभिन्न विधाओं की रचनाओं का आनंद भी लिया।

इन वामा सखियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

क ) देश भक्ति टीम :-

चारूमित्रा नागर,बिंदु मेहता ,कविता अरगल,स्नेहा काले, आशा मानधन्या,सरला मेहता,नुपूर प्रणय वागळे,विभा जैन (ओज्स),शांता पारेख,प्रतिभा जैन शाह, करुणा प्रजापति और माधवी जैन

ख) मित्रता टीम :-

महिमा शुक्ला,डॉ स्नेहलता श्रीवास्तव,प्रेमलता मेहता,अमर चड्ढा,निरूपमा नागर,स्मृति आदित्य, प्रीति दुबे,ज्योति जैन,नीलम तोलानी,शारदा मंडलोई ,अर्चना लवानीया,पदमा राजेन्द्र,अनिता जोशी।

ग) रक्षा बंधन टीम :-

ऊषा गुप्ता,अवंति श्रीवास्तव,गायत्री मेहता,इंदु पाराशर,आशा मुंशी,दिव्या मंडलोई ,विभा भटोरे ,सुजाता देशपांडे ,स्नेह श्रीवास्तव,सुषमा शर्मा श्रुति,आशा गर्ग,सुषमा मोघे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *