इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 78 वी जयंती के अवसर पर इंदौर के पीपल्यापाला चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर बाकलीवाल ने कहा कि राजीव गांधी ने ही भारत में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी लाने की शुरुआत की थी। आज हिंदुस्तान में जो डिजिटल टेक्नोलॉजी क्रांति आई है, वह स्वर्गीय राजीव गांधी जी की ही देन है।
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने 18 साल की उम्र के युवाओं को देश की मुख्यधारा में जोड़ते हुए मतदान का अधिकार दिलवाया। राजीव गांधी की सोच थी कि भारत में लोकतंत्र मजबूत हो जिसके लिए उन्होंने कार्य किया। उनका एवं उनके परिवार का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।
इस अवसर पर श्याम सुंदर यादव,राकेश यादव, देवेन्द्र सिंह यादव,अरविंद बागड़ी, जया तिवारी,रीता डांगरे,सुदामा चौधरी, रीना बोरासी, शैलू सेन,किरण जिरेती,मनीष मिंडा,विनीत ठाकुर, दौलत पटेल,स्वप्निल कांबले,सत्यनारायण सवारिया, दिलीप कुदाल, अशोक नालिया, नसरीन अली, सुषमा यादव, सीएल यादव, सलीम खान,सन्नी राजपाल, जैनेष झांझरी,इम्तियाज बेलिम,चंदू मामा,जगदीश जाम्बेकर, पीताम्बर यादव,एवं जौहर मानपुरवाला सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे। संचालन संजय बाकलीवाल ने किया। अंत में देश की एकता एवं अखंडता की शपथ भी दिलाई गई।
Related Posts
August 26, 2023 प्रबुद्धजनों, विशेषज्ञों और आम जनता के सुझावों को बीजेपी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी
राजवाड़ा एवं भाजपा कार्यालय पर लगायी जाएगी सुझाव पेटी।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के […]
December 10, 2019 सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया जाएगा अखंड वेदांत संत सम्मेलन इंदौर : बिजासन रोड स्थित अविनाशी आश्रम अखंड धाम पर 52 वा अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत […]
November 19, 2020 ढाई सौ के ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 3 मरीजों का जिंदगी ने छोड़ा साथ…!
इंदौर : सांवेर उपचुनाव के बाद से ही कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी का सिलसिला थम नहीं रहा […]
March 13, 2023 मार्च के अंतिम सप्ताह में इंदौर आएंगे श्री श्री रविशंकर
आर्ट ऑफ लिविंग सीए परिवार के प्रकल्प 'हैप्पी चाइल्ड, हैप्पी इंदौर' का करेंगे […]
November 1, 2021 भंवरकुआ पुलिस की मानवीय पहल, बुजुर्ग महिला के परिजनों को ढूंढकर किया उनके सुपुर्द
इंदौर : इंदौर पुलिस शहर में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपने […]
February 1, 2021 निराश्रित बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार पर कलेक्टर ने खजराना गणेश से मांगी माफी
इंदौर : 2 दिन पूर्व नगर निगम द्वारा वृद्ध भिखारियों को शिप्रा छोड़ने की घटना से पूरे […]
May 3, 2022 फोर मोर शॉट्स बार का लाइसेंस निलंबित, प्रबंधक सहित दो पर रासुका
इंदौर : असामाजिक तत्वों द्वारा नियमों विरूद्ध बार का संचालन करने पर कलेक्टर एवं जिला […]