इंदौर। शनिवार को अज्ञात लोगों ने एक बीस साल के युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार चेतन पिता बनेसिह उम्र 20 साल निवासी बिचौली की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है। बताया जा रहा है कि चेतन अपने दोस्त को भादवा माता बिचौली छोड़ने जा रहा था । चेतन अपने दोस्त अरूण ठाकुर के साथ एक्टिवा पर पीछे बैठा था । इस बीच बाइक से दो अज्ञात लोग आए और चाकू से चेतन पर हमला कर भाग गए। गंभीर हालत में चेतन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि चेतन का शनिवार को किसी से शराब के नशे में विवाद हुआ था। इसके पहले भी उसका कई बार झगड़ा हो चुका है। कनाड़िया थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चेतन के पिता बने सिंह विश्वविद्यालय में एलडीसी हैं। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।
Related Posts
August 17, 2021 सार्वजनिक स्थानों पर नहीं की जा सकेगी मूर्ति अथवा ताजिए की स्थापना, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की […]
October 3, 2021 आर्यन की गिरफ्तारी के बाद निशाने पर आए शाहरुख, मेंदोला ने शाहरुख पर लगाया बेटे को गलत राह दिखाने का आरोप
इंदौर : ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उसके सुपरस्टार पिता निशाने पर आ […]
March 11, 2023 एसआई ने पत्नी और बच्ची की हत्या कर की ट्रेन से कटकर खुदकुशी
भोपाल : पुलिस की विशेष शाखा के सब इंस्पेक्टर सुरेश तायडे ने अपनी पत्नी और बच्ची को मार […]
March 5, 2024 महाशिवरात्रि को लेकर 05 मार्च से चलाई जाएगी दो स्पेशल ट्रेनें
उज्जैन से संत हिरदाराम नगर एवं भोपाल के लिए स्पेशल अनारक्षित ट्रेन का होगा परिचालन […]
July 7, 2020 संभागायुक्त ने आईडीए की योजनाओं का लिया जायजा, मिडिल क्लास की जरूरतों को ध्यान में रखने के दिए निर्देश इंदौर : संभाग आयुक्त पवन शर्मा ने आईडीए अधिकारियों की बैठक बुलाकर प्राधिकरण के कार्यों […]
July 14, 2023 पटवारी भर्ती परीक्षा में नियुक्तियों पर रोक
परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत पर सीएम शिवराज ने लगाई रोक।
एक ही परीक्षा […]
January 20, 2023 बढ़ते जिहादी हमलों के खिलाफ विहिप, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव […]