इंदौर : बीजेपी की प्रदेश चुनाव संचालन समिति में प्रदेश सह संयोजक बनाए गए विधायक रमेश मेंदोला पार्टी नेतृत्व द्वारा लगातार की जा रही अनदेखी से नाराज हैं। चुनाव संचालन समिति की बैठकों से वे गायब हैं। समिति के प्रदेश संयोजक उमाशंकर गुप्ता के इंदौर आगमन पर भी वे पार्टी कार्यालय नहीं पहुंचे। जब मेंदोला की नाराजगी को लेकर उमाशंकर गुप्ता से सवाल किए गए तो उन्होंने इसे मीडिया का शिगूफा बता दिया। उनका कहना था कि उनकी विधायक रमेश मेंदोला से बात होती रहती है। वे कतई नाराज नहीं हैं। हालांकि मेंदोला नदारद क्यों हैं, इसका कोई जवाब गुप्ता के पास नहीं था।
बता दें कि मेंदोला सबसे अधिक मतों से जीतने वाले विधायक हैं।तीन बार के विधायक होने के बावजूद उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। हाल ही में सांवेर विधानसभा उपचुनाव की जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी। उसे शिद्धत के साथ निभाते हुए मेंदोला ने तुलसी सिलावट को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाई।मेंदोला को उम्मीद थी कि इंदौर महापौर का पद सामान्य पुरुष के लिये आरक्षित होने के बाद उन्हें महापौर पद का प्रत्याशी बनाया जाएगा, लेकिन यहां भी उनकी राह में कांटे बिछाते हुए टिकट की दौड़ से दूर करने के लिए चुनाव संचालन समिति में पदाधिकारी बना दिया गया। बताया जाता है कि इससे मेंदोला बेहद नाराज हैं और उन्होंने चुनाव संचालन समिति की बैठकों से दूरी बना ली है। उनकी नाराजगी आगे क्या रंग दिखाती है, ये देखना दिलचस्प होगा।
Related Posts
July 13, 2023 कमलनाथ का फोन हैक कर लाखों रुपयों की मांग करने वाले दो आरोपी पकड़ाए
कमलनाथ के नाम से कांग्रेस के नेताओं से मांगे थे 10 -10 लाख रुपए।
भोपाल : पूर्व सीएम […]
January 18, 2023 इंदौर में होने वाले वन डे क्रिकेट मैच के टिकट ब्लैक करते दो आरोपी पकड़े गए
भारत vs न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच।
आरोपियों के कब्जे से आगामी भारत vs न्यूजीलैंड वनडे […]
April 11, 2021 गोपी नेमा के प्रयासों से समाज स्तर पर लगाए गए वैक्सिनेशन कैम्प, सैकड़ों लोगों ने लगवाया वैक्सीन
इन्दौर : पूर्व विधायक गोपी नेमा कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर जन जागरण अभियान चलाकर समाज […]
January 19, 2017 इसरो रचने जा रहा है विश्वकीर्तिमान, एक ही साथ छोड़े जायेंगे 103 उपग्रह बता दें कि फरवरी के पहले सप्ताह में इसरो अपने प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी37 का इस्तेमाल कर […]
September 5, 2023 नीमच से प्रारंभ हुई बीजेपी की उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रथ को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को किया रवाना।
नीमच में […]
February 20, 2020 सम्भागायुक्त ने निगम प्रशासक का लिया चार्ज, गिनाई प्राथमिकताएं इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने गुरुवार को नगर- निगम प्रशासक का प्रभार भी संभाल […]
September 20, 2022 सेवा पखवाड़े के तहत बीजेपी खेल प्रकोष्ठ ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर […]