इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने राशन माफिया के साथ सांठगांठ, राशन की दुकानों में अनियमितता पाई जाने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरते जाने पर इंदौर के प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक आरसी मीणा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा पेश किए गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने अपने प्रतिवेदन में बताया है कि आरसी मीणा द्वारा सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जाती है। पदस्थ दिनांक से ही उनका कार्य संतोषजनक नहीं रहा है। उनके द्वारा बीते 2 माह में 6 उचित मूल्य की दुकानें बिना जांच के बहाल कर दी गई। यह बहाली अपर कलेक्टर खाद्य व कलेक्टर के संज्ञान में लाए बिना की गई। मीणा की राशन माफिया के साथ सांठगांठ भी प्रतीत होती है। इस आधार पर उनका निलंबन किया गया है। उनका मुख्यालय कलेक्टर अलीराजपुर तय किया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Related Posts
April 1, 2024 छिंदवाड़ा को रणभूमि बनाना चाहती है बीजेपी
क्षेत्र की जनता बीजेपी को देगी इसका करारा जवाब।
कमलनाथ ने X पर पोस्ट कर बोला बीजेपी […]
June 2, 2019 झुलसाती धूप से इंदौर के बाशिंदों को मिली राहत, गरज- चमक के साथ हुई बारिश इंदौर: चिलचिलाती धूप से झुलसते इंदौर सहित मप्र के कई शहरों के बाशिंदों को थोड़ी सी राहत […]
March 3, 2023 शिवाजी मार्केट नंदलालपुरा में होगा विस्थापित
इंदौर स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में दिए गए निर्देश।
इंदौर : इंदौर स्मार्ट सिटी […]
October 27, 2022 आर्थिक असमानता, धार्मिक उन्माद और पब्लिक सेक्टर के निजीकरण के खिलाफ है भारत जोड़ो यात्रा – दिग्विजय सिंह
इंदौर : भारत जोड़ो यात्रा कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह यात्रा बढ़ती आर्थिक असमानता, […]
August 19, 2022 महापौर पुष्यमित्र ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर किया माल्यार्पण
इंदौर : भाजपा के पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर वीआईपी रोड शांति पथ […]
September 12, 2022 पंचतत्वों में विलीन हुई स्व. उमेश शर्मा की पार्थिव देह
वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, महापौर सहित गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम […]
July 23, 2021 करोड़ों के घाटे के चलते पब्लिक- प्रायवेट पार्टनरशिप पर संचालित होगा इंदौर एयरपोर्ट
इंदौर : पिछले साल में 23 करोड़ से ज्यादा घाटे के चलते मध्यभारत के सबसे बड़े इंदौर के […]