इंदौर : कांग्रेस प्रत्याशी के बतौर भरे नामांकन को अंतिम दिन वापस लेने और बीजेपी का दामन थामने वाले अक्षय बम ने अपने फैसले को लेकर सोमवार शाम मीडिया से चर्चा की। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के साथ बीजेपी कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए अक्षय बम ने कहा कि कांग्रेस सनातन विरोधी है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण ठुकराकर उसने इस बात को साबित किया। वे इससे व्यथित थे। राष्ट्रहित और सनातन की रक्षा करने के लिए वो बीजेपी में आए हैं। उन्होंने कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़कर और राष्ट्रवादी पार्टी बीजेपी में आकर सही रास्ता चुना है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के बतौर भरे नामांकन को वापस लेकर साहस का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ओबीसी,एससी – एसटी का आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को उपकृत करना चाहती है। बीजेपी सनातन परंपरा को संरक्षित करने का प्रयास कर रही है।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
Related Posts
July 9, 2021 शिक्षण शुल्क के अलावा अन्य कोई शुल्क नहीं ले सकेंगे निजी स्कूल, प्रदेश सरकार ने जारी किया आदेश
इंदौर : स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार […]
January 7, 2022 कर्जे से परेशान महिला ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने किया मामले का खुलासा
इंदौर : पुलिस थाना हीरानगर नें कुछ ही घंटो में नकली अपहरण का किया पर्दाफाश कर दिया कर्ज […]
July 12, 2021 इंदौर में मिले अब तक के सबसे कम संक्रमित मरीज, सिर्फ 77 मरीजों का अस्पतालों में चल रहा इलाज
इंदौर : रविवार 11 जुलाई को इंदौर में अब तक के सबसे कम नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत […]
January 9, 2024 जूनी इंदौर पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुई लूट की घटना का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : पुलिस थाना जूनी इन्दौर ने गुलजार चौराहा पर रात में हुई लूट का खुलासा करते हुए […]
July 2, 2025 10 से अधिक बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किए जाने पर निरस्त होगा वाहन का पंजीयन
कलेक्टर आशीष सिंह ने दिए निर्देश।
वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए सिग्नलों का […]
August 16, 2023 ड्राई डे पर आबकारी विभाग ने 40 से अधिक स्थानों पर की छापामार कार्रवाई
तीन लाख रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब व सामग्री जब्त की।
34 आरोपियों को किया […]
March 14, 2021 अवैध हथियारों के कारोबार व खरीद- फरोख्त में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : पलासिया पुलिस ने अवैध हथियारों के सौदागर व अवैध पिस्टल खरीदने वाले कुल 4 […]