अंतरिम बजट को लेकर सीए और कर सलाहकारों ने दी प्रतिक्रिया।
बजट को लेकर की लाइव स्ट्रीमिंग।
इंदौर : वित्तमंत्री सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट प्रस्तुत किया। इस बजट में आगामी वर्षों हेतु महत्त्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वैसे तो इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है परंतु स्टार्टअप के लिए कुछ छूट और रियायत बढ़ाई है जो मार्च 2025 तक रहेगी।
सीए इंदौर ब्रांच के चेयरमैन मौसम राठी ने बताया कि बजट में करदाताओं को राहत देते हुए – 2009-10 तक की अवधि के लिए ₹25,000 और 2014-15 तक की अवधि के लिए ₹10,000 तक की प्रत्यक्ष कर मांगों को वापस लेने से 1 करोड़ लोगों को लाभ होगा। साथ ही रूफटॉप सोलराइजेशन और मुफ्त बिजली रूफटॉप सोलराइजेशन के माध्यम से, 1 करोड़ परिवार हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त करने में सक्षम होंगे।इससे भारत में ग्रीन एनर्जी और नेचुरल एनर्जी के साधनों का उपयोग बढ़ेगा व लंबे समय में फिस्कल डेफिसिट को कम करने में मदद मिलेगी।
टीपीए अध्यक्ष जेपी सराफ़ ने बताया कि ये बजट ग़रीब, महिला, अन्नदाता और युवाओं पर फोकस है। 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक बेहतर कदम है। इसमें कृषि पर अधिक ध्यान दिया गया है।जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान पर ज़ोर दिया जा रहा है।
इस लाइव स्ट्रीम में शहर के वरिष्ठ सीए, कर सलाहकार आदि उपस्थित रहें।
Related Posts
July 5, 2025 आम कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है, यह बीजेपी में ही संभव : मंत्री विजयवर्गीय
07 जुलाई को पहली बार इंदौर आएंगे नवनिर्वाचित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत […]
April 13, 2017 पूर्व विधायक कल्पना परुलेकर को एक साल की जेल की सजा भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवानदेव इसरानी पर झूठे आरोप लगाने वाली […]
October 1, 2021 मोबाइल व नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपी 24 घंटे में धराए
इंदौर : जबरन कॉलोनी में घर से मोबाइल व नकड़ी चोरी करने वाले आरोपी 24 घण्टे में पुलिस […]
June 15, 2022 यह चुनाव इंदौर का भविष्य तय करेगा – कमलनाथ
इंदौर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि नगर की सरकार […]
July 13, 2024 कल्याण जैन स्मृति वाचनालय का शुभारंभ 14 जुलाई को
इंदौर : समाजवादी नेता पूर्व सांसद स्व.कल्याण जैन की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी स्मृति […]
March 27, 2020 कोरोना संक्रमण से बचाव में असरकारक है मॉडर्न होमियोपैथी- डॉ. चौपड़ा इंदौर : कोरोना महामारी से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। एलोपैथी के साथ […]
January 4, 2022 जीएसआईटीएस में जिलास्तरीय कोविड कण्ट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित, कोरोना के उपचार की मिलेगी पूरी जानकारी
इंदौर : जिले में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए […]