पीएम मोदी ने कूटनीति और बातचीत से यूक्रेन जंग का हल निकालने का किया आह्वान।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर जल्द से जल्द लौटने का आह्वान करते हुए कहा कि यूक्रेन में चल रही जंग का एक मात्र हल यही है। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भारत की अध्यक्षता में होने वाली जी-20 मीटिंग को लेकर भी बातचीत की। समरकंद में हुए एससीओ समिट में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। बातचीत में दोनों नेताओं ने विभिन्न द्विपक्षीय समझौते जैसे ऊर्जा समझौता, ट्रेड और निवेश, रक्षा और सुरक्षा पर भी बात की।
सितंबर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समरकंद में एससीओ समिट के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन को सलाह देते हुए कहा था कि यह युग युद्ध का नहीं है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस बात को मानते हुए कहा था कि हम भारत की स्थिति से अवगत हैं और उसकी चिंता को समझते हैं। समिट के दौरान पुतिन ने कहा था कि हम सभी चाहते हैं कि यह युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो।
Related Posts
December 14, 2021 काशी विश्वनाथ मन्दिर से देवी अहिल्याबाई के जुड़ाव को नए आयाम मिलने का मनाया गया जश्न
इंदौर : सैकड़ों वर्षों पूर्व 1780 में इंदौर की तत्कालीन महारानी और लोकमाता देवी […]
October 4, 2023 तुलसी नगर की विवाद रहित निजी भूमि पर काटे गए भूखंडों का होगा नियमितीकरण
रहवासियों को मात्र निजी प्लाटों का प्रशासनिक अनापत्ति पत्र मान्य नहीं।
इंदौर : तुलसी […]
January 25, 2024 New Poster New Post
December 5, 2022 लव जिहाद के खिलाफ बनेगा सख्त कानून, शिवराज ने किया ऐलान
क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील के बलिदान दिवस पर इंदौर में हुआ विशाल समागम।
पेसा […]
November 27, 2020 नकली हींग फैक्टरी चलाने वालों पर लगेगी रासुका
इंदौर : पालदा में पकड़ी गई नकली हींग की फैक्ट्री के संचालक रमेश लाल पिता मेलु माखीजा, […]
December 1, 2024 खड़ी कार को आग के हवाले करने वाले बदमाश पकड़ाए
इंदौर : केशरबाग रोड पर खड़ी कार में आग लगाकर फरार होने वाले बदमाशों को थाना अन्नपूर्णा […]
April 25, 2018 नाबालिक से रेप के आरोप में आशाराम को हुई, उम्र कैद यौन शोषण केस में कोर्ट ने आज आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई। मामले में बाकी दो दोषियों […]