इंदौर : रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले आरोपियों के मकान तोड़ने के इंदौर नगर निगम द्वारा जारी नोटिस को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर निगम के नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश विवेक रूसिया की एकल पीठ ने उक्त आदेश को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर द्वारा जारी नोटिस पर सख्त रुख अपनाते हुए नाराजगी प्रकट की है।
याचिकाकर्ता बंसीलाल चौधरी की और से वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील जैन योगेश हेमनानी और कुशाग्र जैन ने पैरवी की, वहीं याचिकाकर्ता पुष्पमाला की ओर से अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल ने पैरवी की। पैरवी के दौरान एकल पीठ द्वारा स्पष्ट रूप से यह कहा गया कि जब उच्च न्यायालय की युगल पीठ के आदेश के अनुसार प्रदेश में मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई 15 जून तक स्थगित है तो आखिर भवन अधिकारी द्वारा याचिकाकर्ता को मात्र एक दिन में जवाब पेश करने का नोटिस क्यों दिया।
अधिवक्ता द्वारा मुख्य रूप से यह तर्क दिया गया था कि जिन लोगों को शासन ने रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में अपराधी बनाया है, उनके नाम से यह संपत्ति नहीं है। उनके माता-पिता तथा परिवार के अन्य लोगों के नाम दर्ज है। आखिर परिवार के किसी सदस्य की गलती का हर्जाना पूरे परिवार को क्यों भुगतना चाहिए।
न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने याचिकाकर्ताओं के वकीलों के तर्क सुनने के बाद निगम द्वारा दिए गए शोकॉज नोटिस को खारिज कर दिया है।
Related Posts
February 19, 2022 प्रधानमंत्री मोदी के ‘वेस्ट-टू- वेल्थ’ विजन को मूर्त रूप देगा इंदौर का बायो सीएनजी प्लांट
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से इंदौर के नवनिर्मित बायो सीएनजी […]
August 2, 2020 10 रुपए का आरटीआई आवेदन लेने से मना करने पर राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारी पर लगाया 25 हजार रुपए जुर्माना भोपाल : ₹10 का आरटीआई आवेदन लेने से मना करने वाले अधिकारी पर मध्यप्रदेश सूचना आयोग 25 […]
August 5, 2021 बच्चों और बड़ों के लिए संस्था मुक्त संवाद की ऑनलाइन नाट्य छटा स्पर्धा
इंदौर : संस्था मुक्त संवाद द्वारा नाट्य क्षेत्र में बच्चों और बड़ों को प्रोत्साहन देने […]
May 29, 2020 एमवायएच की ऊपरी तीन मंजिलों को बनाया जा सकता है कोविड वार्ड..! इन्दौर : शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या से शासन - प्रशासन भी चिंतित […]
July 9, 2023 कांग्रेस व दिग्विजय सिंह के डीएनए में अंग्रेजों और मुगलों के जींस हैं : वीडी शर्मा
प्रदेश सहित देश में किस तरह माहौल बिगड़े इस षड्यंत्र में दिग्विजय सिंह की है अग्रणी […]
April 6, 2022 यूपी की अंतरराज्जीय गैंग का पर्दाफाश, एक करोड़ रुपए से अधिक के वाहन बरामद
इंदौर : पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने प्रतापगढ उत्तर प्रदेश […]
August 26, 2023 शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ
गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी ने ली मंत्री पद की शपथ।
इस मंत्रिमंडल […]