इंदौर : फरार उदघोषित स्थाई वारंटी आरोपी, वाहन चोर साथी बदमाश के साथ पकड़ा गया। क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर दोनों बदमाशों को धर -दबोचा। पकड़े गए आरोपियों का नाम उमेश पिता तोलाराम यादव निवासी ग्राम असावता बड़नगर जिला उज्जैन और अर्पित पिता स्व.मनोज श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष निवासी एम 265 नालंदा परिसर, राजेंद्र नगर इंदौर होना बताए गए। आरोपी उमेश जिला उज्जैन के थाना जीवाजीगंज थाने में पंजीबद्ध हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध में स्थाई वारंटी है। वह जिला उज्जैन थाना भेरूगढ़ के प्रकरण में पैरोल से फरार होकर 9 वर्षो से छुपकर फरारी काट रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 13 हजार रू इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
आरोपियों से इन्दौर शहर के थाना तेजाजी नगर, थाना राजेंद्र नगर एवं उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र से चोरी की हुई कुल 02 मोटर साइकिल और 01 कार (कुल कीमत करीब 7 लाख) बरामद की गई। आरोपीयो से पुछताछ में इन्दौर शहर की अन्य वाहन चोरी के मामलों का खुलासा होने की सम्भावना है।
Related Posts
March 10, 2021 कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही बढ़ोतरी, एक और मरीज की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी चिंता का कारण बनती जा रही है। […]
March 25, 2021 कोरोना का विस्फोट : पौने छह सौ नए संक्रमित मिले, 2 की मौत
इंदौर : कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी अब चिंता का सबब बनती जा रही है। […]
February 28, 2025 कबीर को सुनना आसान, समझना और जीवन में उतारना चुनौतीपूर्ण
इंदौर प्रेस क्लब के चाय पर चर्चा में बोले पद्मश्री से सम्मानित तीनों कबीर […]
April 6, 2024 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार
सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल, लैपटॉप, चेकबुक, सिमकार्ड, एक लाख रुपए से अधिक नकद और लाखों […]
February 7, 2025 जोमेटो डिलीवरी बॉय पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : जोमेटो डिलीवरी बॉय के साथ रात के अंधेरे में हत्या के प्रयास की वारदात का पुलिस […]
April 28, 2020 इंडेक्स अस्पताल से 45 मरीज कोरोना को हराकर हुए डिस्चार्ज, मंत्री सिलावट ने किया स्वागत इंदौर : इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से सुकून भरी खबर सामने आई है।मंगलवार (28 अप्रैल) को कोरोना […]
April 27, 2021 नगर निगम ने दशहरा मैदान व नेहरू स्टेडियम में शुरू किए कोविड टेस्ट सेंटर, 600 रुपए में होगी जांच
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु पहला […]