इंदौर : कोरोना वायरस COVID- 19 महामारी से ग्रसित मरीजों के इलाज व परीक्षण के लिये पीपीई किट व मास्क बेहद जरूरी है ताकि इलाज में जुटे डॉक्टर्स व पैरा मेडिकल स्टॉफ संक्रमण से बचा रहे। कोरोना प्रभावित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीपीई किट की कमीं महसूस की जा रही है। इस बात को देखते हुये लायंस क्लब्स के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय सेंगर के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न लायंस क्लब के साथियों ने यह संकल्प लिया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज को पीपीई किट वे उपलब्ध कराएंगे।
500 किट व मास्क किये भेंट।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय सेंगर ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ.ज्योति बिन्दल व कोविड 19 के खिलाफ चल रहे अभियान के प्रभारी डा. सुमित शुक्ला से इस बारे में चर्चा की। शनिवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अजय सेंगर व उनके साथियों ने 500 पीपीई किट व 800 मास्क डॉ. सुमित शुक्ला व डॉ. एडी भटनागर को भेट किये। 300 किट अगले सप्ताह भेट किये जायेंगे। इस अवसर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के साथ रीजन चेयरपर्सन चन्द कुमार चौहान, क्लब अध्यक्ष अतुल खरे, रवि चौधरी, डॉ. साधना सोढ़ानी, गणेश वाडेकर, प्रमोद डफरिया और सुनील व्यास मौजूद थे।
Related Posts
August 8, 2024 सज्जन वर्मा का बयान दुर्जनों वाला और देश विरोधी : सौगात मिश्रा
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ एमजी रोड थाना में की […]
July 15, 2025 इंदौर रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के पहले चरण की हुई शुरुआत
सांसद शंकर लालवानी ने भूमिपूजन कर रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन के निर्माण कार्य का किया […]
April 15, 2021 कल्याण टोल समूह ने कोरोना मरीजों के लिए दो एम्बुलेंस वाहन मेडिकल कॉलेज को भेंट किए
इंदौर : कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल और अस्पताल से घर तक आने-जाने में हो रही […]
August 26, 2022 रणदिवे ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
इंदौर : देवी अहिल्या बाई होलकर की 227 पुण्यतिथि पर बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी […]
April 5, 2021 5 वर्षीय बालक के अपहरण का मामला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया, आरोपी को गिरफ़्तार कर बालक को सकुशल किया बरामद
इंदौर : 5 वर्ष के बालक का अपहरण का मामला 24 घंटे में सुलझाते हुए पुलिस ने अगवा करने […]
November 26, 2019 भागवत ज्ञान यज्ञ में मनाया गया रुक्मिणी विवाह प्रसंग इंदौर : नंदानगर रोड नम्बर एक पर चल रहे संगीतमय भागवत ज्ञान यज्ञ में रुक्मिणी विवाह […]
September 11, 2022 कार में जा रहे हरियाणा के कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, कई पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : हरियाणा की कुख्यात गैंग के 07 आरोपी, अवैध फायर आर्म्स के साथ क्राइम ब्रांच […]