इंदौर : पिछले कुछ दिनों से शहर में लॉकडाउन को लेकर चर्चा फिर सरगर्म है। एक तरफ कोरोना के मरीज़ बढ़ रहे हैं वहीं एक ओर लॉकडाउन की ओर जाने के पक्ष में कोई नहीं है। ऐसे में सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के लोगों से ही राय मांगी है।
लॉक डाउन को लेकर ऑनलाइन सर्वे।
सांसद लालवानी ने एक ऑनलाइन सर्वे फॉर्म जारी करते हुए लोगों से कोरोना से बचाव, दुकानें कितने दिन खुले, सब्ज़ी और फ्रूट को लेकर क्या व्यवस्था हो, इस बारे में अपने सुझाव देने को कहा है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर कोरोना की विषम परिस्थितियों और तीन माह लंबे लॉकडाउन से हाल ही में बाहर निकला है लेकिन अब दोबारा मरीज़ बढ़ रहे हैं। ऐसे में इंदौर को बचाना और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बढ़ाना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। इसलिए यह सर्वे फॉर्म जारी किया गया है ताकि लोग अपनी राय, मत और सुझाव हम तक पहुंचा सकें।
सांसद ने कहा कि कोरोना एक व्यापक आपदा है और पूरा विश्व इससे जूझ रहा है। सबसे बड़ी चुनौती एक तरफ लोगों की जान बचाना है तो दूसरी तरफ काम-धंधे सुचारू रुप से चलाना भी है। ऐसे में हमें मिलजुलकर फैसले करने होंगे।
सांसद लालवानी ने आम जनता, संस्थाओं, व्यापारियों समेत सभी से इस फॉर्म को भरने और अपने विचार साझा करने के लिए कहा है।
सांसद लालवानी के मुताबिक लिंक (Bit.ly/indoresurvey) पर जाकर शहर के लोग अपनी बात उन तक पहुंचा सकते हैं।
Related Posts
November 6, 2023 एसजेएमसी के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ […]
March 13, 2021 महापुरुषों की प्रतिमा पर साफ- सफाई के साथ हुआ आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारम्भ, जलाए गए दीप
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी देश की आजादी का ‘‘अमृत महोत्सव’’ (75वीं वर्षगाठ) मनाने जा […]
April 15, 2024 विक्रम विवि के दीक्षांत समारोह में भाग्यश्री को प्रदान की गई पीएचडी की उपाधि
लावारिस शवों का अंतिम संस्कार भी करती है भाग्यश्री।
सरकारी स्कूल की टपकती छत से शुरू […]
June 24, 2021 पेंशन और पीएफ खाते को अलग करने पर सरकार कर रही विचार
नईदिल्ली : केंद्र सरकार पेंशन और प्रॉविडेंट फंड का अकाउंट अलग करने पर विचार कर रही है। […]
June 30, 2024 टी -20 क्रिकेट विश्वकप जीतने पर मुख्यमंत्री यादव ने भारतीय टीम को दी बधाई
भोपाल : टी 20 विश्व कप क्रिकेट का खिताब जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के […]
May 21, 2020 मजदूरों को फैक्ट्री में ही रखने की शर्त वापस ली गई.. इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि शहर में शामिल हुए 29 गांव में विभिन्न प्रकार की […]
May 29, 2021 कार में लाई जा रही 98 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब सहित 3 आरोपी पकड़े गए
इंदौर : कार से अवैध शराब का परिवहन करने वाले 03 आरोपी, आजाद नगर पुलिस की गिऱफ्त में आए […]