इंदौर : शहर में कतिपय इलाकों के व्यापारी नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाने में सबसे आगे रहते हैं। प्रशासन के समझाने का इनपर कोई असर नहीं होता। शनिवार सुबह जब कलेक्टर मनीष सिंह व निगमायुक्त प्रतिभा पाल, पूर्व महापौर मालिनी गौड़ के साथ सिंधी कॉलोनी क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो पाया कि यहां गलियों में बड़ी संख्या में सब्जी और फल के ठेले लगे हुए थे। कलेक्टर ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि रविवार से क्षेत्र में फल सब्जी का एक भी ठेला नहीं लगना चाहिए। अब यहां कोई ठेला जब्त नहीं किया जाएगा बल्कि सीधे धारा 188और धारा 151 के तहत गिरफ्तारी की जाएगी।
नियमों का पालन नहीं करते जेलरोड व सिंधी कॉलोनी के व्यापारी।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि शहर के अन्य क्षेत्रों के व्यापारी कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कर रहे हैं। लेकिन सिंधी कॉलोनी और जेल रोड के व्यापारियों को समझाना काफी कठिन कार्य है। इन इलाकों के व्यापारी नियम कानूनों का पालन नहीं करते। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों की दुकानें अभी नहीं खुलेंगी।
Related Posts
February 12, 2024 दलहन दिवस पर रिलायंस फाउंडेशन ने किसानों का किया मार्गदर्शन
पांच राज्यों में अरहर, चना और उड़द की खेती करने वाले रिलायंस फाउंडेशन के डिजिटल फार्म […]
September 25, 2019 दीनदयालजी की जयंती पर बीजेपी ने दिखाया राजनीतिक सौहार्द्र इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की 103 वीं जयंती पर बीजेपी नेता व […]
July 9, 2020 मनरेगा के तहत भूजल सरंक्षण के लिए बनाए जा रहे कंटूर… इंदौर : इंदौर संभाग के खरगौन जिले में आदिवासी विकासखंड
भगवानपुरा की ग्राम पंचायत ढाबला […]
April 5, 2022 नई शराब नीति बनीं प्रशासन का सिरदर्द, रहवासियों के विरोध के चलते बन्द करना पड़ी दो दुकानें
कीर्ति राणा इंदौर : नई आबकारी नीति के तहत इंदौर में एक अप्रैल से नीलाम की गई शराब […]
September 7, 2022 ‘मेरा शहर, मेरी अपेक्षाएं’ विषय पर स्कूली बच्चों ने रखे विचार, विनीता पाटीदार रही प्रथम
इंदौर : अभ्यास मंडल के 64 वें वार्षिकोत्सव के तहत अंतरविद्यालयीन अभिव्यक्ति प्रतियोगिता […]
August 13, 2024 अभ्यास मंडल की पत्रिका उड़ान का संभागायुक्त ने किया विमोचन
अभ्यास मंडल की वार्षिक पत्रिका उड़ान का विमोचन संभागायुक्त दीपक सिंह के मुख्य आतिथ्य […]
February 20, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया भारतीय पत्रकारिता महोत्सव की थीम का शुभारंभ
12, 13 एवं 14 अप्रैल को ‘एआई और परिवर्तन’ थीम पर केंद्रित रहेगा महोत्सव।
इंदौर : […]