कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने किया जमकर विरोध।
नई दिल्ली : वक्फ एक्ट 1995 को समाप्त करने के लिए भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव की ओर से पेश किए गए एक निजी विधेयक पर विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। आखिरकार वोटिंग के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया गया।
शुक्रवार को हरनाथ सिंह यादव ने इस बिल को पेश करते हुए कहा कि वक्फ एक्ट 1995 लोकतंत्र के प्रतिकूल है। यह देश की विधि व्यवस्थाओं के अनुरूप नहीं है इसलिए देश हित में इसे समाप्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों- माकपा, भाकपा, एनसीपी, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और राजद के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए भाजपा पर ध्रुवीकरण तथा सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने की तत्काल वोटिंग की मांग।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस पर तत्काल वोटिंग की मांग की लेकिन सभापति जगदीप धनखड़ ने नियमों का हवाला देकर बिल का विरोध करने वाले सदस्यों को अपनी बात रखने का मौका दिया। इसके बाद बिल पर हुए मत विभाजन में परिणाम बिल के समर्थन के रूप में सामने आया।
बिल बहुमत से हुआ स्वीकार।
बिल को स्वीकार करने के पक्ष में 53 और विरोध में 32 मत पड़े। इस दौरान धनखड़ और जयराम रमेश के बीच नोंकझोंक भी हुई। सभापति ने जयराम से कहा कि यह मछली बाजार नहीं है। वह चाहें तो सदन के संचालन के लिए उनकी सीट ले सकते हैं।
Related Posts
January 19, 2021 कांग्रेस के कुनबे में कलह: पहले शहर अध्यक्ष पर लगाया टिकट बेचने का आरोप, बाद में लिया यू टर्न…!
इंदौर : एक कहावत है 'सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम- लट्ठा', कुछ ऐसी ही हालत इन दिनों […]
December 3, 2021 सीसीटीवी में नजर आने के बाद तेज हुई तेंदुए की सर्चिंग, आम लोगों का चिड़ियाघर में प्रवेश बंद
इंदौर : नवलखा स्थित प्राणी संग्रहालय से पिंजरा तोड़ कर भागे तेंदुए का 24 घंटे से अधिक […]
May 2, 2023 अवैध निर्माणों पर चला निगम का बुलडोजर
तीन गोदामों का 17 हजार स्क्वेयर फीट अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त।
इंदौर : नगर निगम […]
March 2, 2023 इंदौर – उदयपुर ट्रेन का असारवा तक किया गया विस्तार
सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री को दिया धन्यवाद।
इंदौर : उदयपुर के लिए चलने वाली […]
January 23, 2023 अग्निबाण ने जीता मीडिया सीरीज टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
इंदौर : खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विवि के मैदान पर खेली गई मीडिया क्रिकेट सीरीज सीजन […]
August 29, 2020 कोरोना छीन रहा लोगों की जिंदगी, 5 और मरीजों की हुई मौत.. इंदौर : कोरोना का कहर लोगों की जान का दुश्मन बन गया है। प्रतिदिन कोरोना से जिंदगी गंवाने […]
June 1, 2024 लोकमाता देवी अहिल्याबाई का जीवन चरित्र सभी के लिए अनुकरणीय है..
देवी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा : […]