समाजसेवी विनोद अग्रवाल संभालेंगे सेवाधाम आश्रम की कमान

  
Last Updated:  December 8, 2021 " 09:04 pm"

इंदौर : महाकाल की नगरी उज्जैन में बीते 36 वर्षों से पीड़ित मानवता, गौसेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में समर्पित संस्था अंकित ग्राम, सेवाधाम आश्रम के अध्यक्ष पद का दायित्व अब इंदौर के वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी, विनोद अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप) संभालेंगे। देश के वरिष्ठ पत्रकार और चिंतक डॉ. वैदप्रताप वैदिक ने उनके नाम का प्रस्तावत रखा जो सर्वानुमति से स्वीकार किया गया। डॉ. वैदिक अब सेवा धाम विकास परिषद के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे।
सेवाधाम आश्रम की साधारण सभा में सर्वानुमति से यह निर्णय लिया गया। संस्था के वर्तमान अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक ने विनोद अग्रवाल को संस्था के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर यह दायित्व सौंपा। श्री अग्रवाल 26 जनवरी 2022 से अपना नया पदभार संभालेंगे। इस अवसर पर डॉ. वैदिक ने सुधीर भाई द्वारा स्थापित संस्था की प्रगति और सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयत्नों, त्याग एवं समर्पण से ही संस्था ने विश्व मानचित्र पर स्वयं को स्थापित किया है। नए अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि गत 33 वर्षों से पीडित मानवता की सेवा में समर्पित सेवाधाम आश्रम के अध्यक्ष के रूप में मुझे सेवा करने का सौभाग्य मिल रहा है, जो मेरे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने डॉ. वैदिक का नाम सेवाधाम विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में प्रस्तुत किया, जिसे सर्वानुमति से स्वीकार किया गया। इस अवसर पर इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, पवन सिंघानिया, पवन सिंघल, दिनेश मित्तल, टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल, राधेश्याम शर्मा गुरुजी, सुभाष बजरंग, पारस कटारिया, धीरज गांधी, इंजीनियर ओ.एन. सोनी, प्रबलसिंह सुराणा, पारस कटारिया, हेमंत वोरा, जस्टिस एम.आर. पांडे, विशाल अग्रवाल, मुरली पटवारी, ताराचंद अग्रवाल, प्रो. आभा आनंद, भानुभाई पटेल, निसार भाई लश्करी, दामोदर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में इंदौर-उज्जैन के समाजसेवी उपस्थित थे। सेवाधाम के संस्थापक सुधीर भाई ने इस अवसर पर संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विनोदजी अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था की सेवा गतिविधियों को नए आयाम मिलेंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *