सानंद न्यास के गुड़ी पड़वा उत्सव में सावनी शेंडे और वैभव जोशी देंगे सुरमई प्रस्तुति

  
Last Updated:  March 17, 2023 " 07:32 pm"

इंदौर : सानंद न्यास के उपक्रम फुलोरा के तहत आगामी 22 मार्च 2023 बुधवार को ‘गुड़ी पड़वा’ उत्सव में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका सावनी शेंडे और कवि, गीतकार, गजलकार वैभव जोशी कार्यक्रम ‘तुझी आठवण’ की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम स्थानीय यू.सी.सी. ऑडिटोरियम देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर, खंडवा रोड, इंदौर में शाम 7 बजे होगा।

सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटंबळे एवं मानद सचिव जयंत भिसे ने बताया कि बीते 26 वर्षों से संस्था द्वारा गुड़ी पड़वा उत्सव मनाया जा रहा है। कई दिग्गज कलाकार सानंद के गुड़ी पड़वा उत्सव में अपनी प्रस्तुतियां दी चुके हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष 22 मार्च को मनाए जा रहे गुड़ी पड़वा उत्सव में सावनी शेंडे और वैभव जोशी कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

जयंत भिसे ने बताया कि प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका सौ. सावनी शेंडे-साठ्ये को संगीत बालघुट्टी में मिला है। आपकी दादी श्रीमती कुसुम शेंडे स्वयं किराना घराना और मराठी संगीत नाटक की ख्यातनाम गायिका थी। सावनी ठुमरी, दादरा, कजरी जैसे उपशास्त्रीय संगीत में पारंगत है। उन्होंने सौ. वीणा सहस्रबुद्धे से संगीत की शिक्षा ली है। देश – विदेश में कई कार्यक्रम पेश कर चुकी सावनी ने कई टीवी
धारावाहिकों एवं फिल्मों में पार्श्वगायन किया है।

कवि, गीतकार, गजलकार वैभव जोशी ने संत कवयित्रियों के विचारों का आधार लेकर ‘अद्वैता” का संहिता लेखन किया है। उन्होंने मराठी की कई बड़ी फ़िल्मों एवं टीवी धारावाहिकों का लेखन और निर्देशन किया है। उन्हें अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
कार्यक्रम में सावनी और वैभव का साथ देने वाले संगत कलाकार हैं सिंथेसायजर-निनाद सोलापुरकर, गिटार – राजगा अंतरकर और तबले पर अरूण गवई। कार्यक्रम सभी रसिक श्रोताओं के लिए खुला है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *