चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी गिरफ्तार

  
Last Updated:  April 12, 2023 " 01:27 am"

5 लाख रुपए कीमत की 06 चेन बरामद।

वारदातों में प्रयुक्त चार दोपहिया वाहन भी किए जब्त।

इंदौर : शहर में चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले बाईक सवार बदमाशों का गिरोह, पुलिस थाना विजय नगर की गिरफ्त में आया है। गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ये बदमाश मॉर्निंग वॉक पर बुजुर्ग महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाते थे।

इन्दौर – शहर में चोरी/नकबजनी, लूट, चेन/मोबाइल स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारों के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के अनुक्रम में विजयनगर थाने को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है, क्षेत्र चेन स्नेचिंग/लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम (1) मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ गब्बू गोयल निवासी वेलोसिटी टॉकीज खजराना इंदौर (2) कालू निवासी वेलोसिटी टॉकीज खजराना इंदौर (3) सुधांशु गुप्ता निवासी स्कीम नंबर 74 इंदौर, (4) नौशाद वेलोसिटी खजराना इंदौर (5 ) लोकेश प्रसाद निवासी वेलोसिटी खजराना (6) संतोष निवासी वेलोसिटी टॉकीज खजराना इंदौर होना बताए गए।

गर्लफ्रेंड पर लुटाने के लिए करते थे वारदातें।

आरोपियों से पूछताछ करने पर, उन्होंने बताया कि वह अपने महंगे शौक पूरे करने और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने और नशा करने के लिए चैन स्नैचिंग करते थे। इस के लिए वो शहर के विभिन्न स्थानों पर बुजुर्ग महिला और युवतियों को निशाना बनाते थे। आरोपियों ने अब तक क्षेत्र में 12 वारदातें करना स्वीकार किया है, जिनके संबंध में जानकारी निकाली जा रही है।

5 लाख रुपए मूल्य की सोने की चेन जब्त।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 6 सोने की चेन जब्त की गई हैं। जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। वारदात के दौरान इस्तेमाल 04 दोपहिया वाहनों को भी बरामद किया गया है। आरोपियों का न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है और उनसे उनके साथियों के बारे में और अन्य वारदातों में पूछताछ की जा रही है।

जब्त किए गए दो पहिया वाहन-

(1)TVS अपाचे MP-41MC-1480

(2) स्प्लेंडर प्लसMP-09-GS-5894

(3)एक्टिवाजूपिटरMP-09–ZF8415

(4) स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर की।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय नगर निरीक्षक रवींद्र सिंह गुर्जर , उनि विकास पाटिल
उनि संजय धुर्वे,आरक्षक 282 राधेश्याम, आरक्षक 2310 धर्मेंद्र, आरक्षक 3931 उत्कर्ष, आर. 409 योगेन्द्र कृष्ण पाल .3831 की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *