उज्जैन कलेक्टर व एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।
महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाने पर लगा प्रतिबंध।
उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने सोमवार शाम महाकाल महालोक एवं महाकालेश्वर मन्दिर का दौरा कर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वर्ष 2022 के अन्तिम सप्ताह में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर महाकाल लोक एवं महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शनार्थियों के प्रवेश, निर्गम तथा दर्शन व्यवस्था के सम्बन्ध में उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने महाकाल लोक में आवश्यक बेरिकेटिंग की व्यवस्था करने तथा फेसिलिटी सेन्टर होकर महाकालेश्वर मन्दिर तक दर्शनार्थियों को ले जाने के निर्देश दिए l
महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध।
महाकालेश्वर मन्दिर प्रशासक संदीप सोनी ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को मन्दिर में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध एवं मोबाइल रखने के लिए लॉकर्स की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कलेक्टर ने कहा है कि दर्शनार्थियों की संख्या अधिक होने पर भी उन्हें सुगमता से दर्शन हों, इस बात का ध्यान रखा जाए। पीने के पानी आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान एडीएम संतोष टैगोर, महाकालेश्वर मन्दिर प्रशासक संदीप सोनी, स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक, एएसपी अभिषेक आनन्द सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
Related Posts
February 18, 2021 ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से नकली उत्पाद बेचने वाला मिलावट माफिया गिरफ्तार, लाखों का माल किया गया जब्त
इंदौर : प्रदेश में माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
July 20, 2025 वार्ड 37 में सफाई मित्रों का किया गया सम्मान
सुपर स्वच्छ लीग में भी इंदौर के सिरमौर रहने को बताया सफाई मित्रों की मेहनत का […]
June 18, 2023 लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर दर्ज हो एफआईआर
विहिप और बजरंग दल ने पलासिया थाने पर दिया आवेदन।
इंदौर : पुलिस द्वारा तीन दिन पूर्व […]
January 3, 2025 पीथमपुर में आग में झुलसे युवकों से मंत्री विजयवर्गीय ने की मुलाकात
यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जलाने की कवायद के विरोध में किया था आत्मदाह का […]
February 7, 2022 स्वर अधिष्ठात्री के अवसान से स्तब्ध है समूचा भारत
फरवरी की छह तारीख, रविवार की सुबह जिस बुरी ख़बर को लेकर आई, वो कभी न् भूल पाने वाली ख़बर […]
December 26, 2020 लव जिहाद के खिलाफ विधेयक को शिवराज कैबिनेट ने दी मंजूरी, 10 साल तक की सजा और 50 हजार का लगेगा जुर्माना
इंदौर : शिवराज कैबिनेट ने लव जिहाद के खिलाफ कठोर प्रावधानों वाले 'मप्र धर्म स्वातंत्र्य […]
March 20, 2023 लॉलीपॉप देने में कांग्रेस भी पीछे नहीं, 500 में सिलेंडर और बहनों को 15 सौ रु. प्रतिमाह देने का किया ऐलान
शिवराज, मुझे गाड़ना चाहते हैं, मैं प्रदेश से महंगाई को हटाना चाहता हूं, बेरोजगारी को […]