उत्तरकाशी : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सोमवार को उत्तरकाशी के बस हादसे वाली जगह पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी उनके साथ थे। शिवराज सिंह ने स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे के तत्काल बाद चलाए गए राहत और बचाव कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे रात में ही देहरादून पहुंच गए थे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और वे रातभर राहत और बचाव कार्य की मॉनिटरिंग करते रहे। हादसे में मृत तीर्थयात्रियों के शव निकाल कर देहरादून पहुंचाएं जा रहे हैं। वहां से वायुसेना के विशेष विमान से उन्हें खजुराहो ले जाया जाएगा। खजुराहो में प्रशासन की गाड़ियां तैयार खड़ी हैं। विमान के खजुराहो पहुंचते ही मृतकों के शव गाड़ियों के जरिए उनके गांव तक पहुंचाएं जाएंगे।
स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा।
सीएम शिवराज के मुताबिक उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात की। ड्राइवर ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से ये हादसा हुआ। अस्पताल में तीन घायल भरती हैं। तीनों की हालत स्थिर है।
बता दें कि मप्र के पन्ना जिले के तीर्थयात्री बस से चारधाम की यात्रा पर जा रहे थे, उसी दौरान उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाइवे पर बस, बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इस बस हादसे में 26 यात्रियों की मौत हो गई थी।
Related Posts
January 29, 2025 मराठी व्यंजन और संस्कृति की महक बिखेरकर विदा हुई तरुण जत्रा
इंदौर : तरुण मंच, हीरक जयंती रहवासी संघ , महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर और सहयोगी […]
January 22, 2025 ‘सशक्त युवा, समृद्ध भारत’ के संदेश के साथ एनसीसी कैडेट्स करेंगे पैदल मार्च
25 जनवरी को राजवाड़ा से प्रारंभ होगी वॉकेथान।
नशा मुक्ति और ट्रैफिक रूल्स के अनुपालन […]
December 31, 2016 संजय दत्त धमाल के तीसरे संस्करण में मचायेंगे धमाल बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त धमाल के तीसरे संस्करण में काम करते नजर आ सकते हैं […]
January 11, 2024 केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से प्रदेश की लंबित परियोजनाओं को लेकर मंत्री सिलावट ने की चर्चा
केन बेतवा परियोजना के संबंध में संशोधित एमओयू भी दिया।
प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और […]
May 24, 2022 लता दीदी और बप्पी दा को गीतों भरी श्रद्धांजलि देंगे चिंतन बाकीवाला
इंदौर : 26 मई को इंदौर की बेटी भारत रत्न स्वर्गीय लता दीदी और स्व. बप्पी दा को गीतों के […]
February 18, 2021 सवर्ण आयोग के गठन सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राजपूत करणी सेना उज्जैन में निकालेगी रैली
इंदौर : राजपूत करणी सेना के बैनर तले आगामी 21 फरवरी को महारैली और जनसभा का आयोजन उज्जैन […]
April 13, 2017 ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपी के सीएम प्रोजेक्ट, मिला फ्री हैंड, बांटेंगे टिकट,दिल्ली में हुआ फैसला मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस का […]