इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पर श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिर पर भगवान का दूल्हे के रूप में मनभावन श्रृंगार किया गया। आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेंद्र महाजन ने बताया कि आश्रम के पं. लोकेश जोशी एवं पं. आशीर्वाद जोशी ने 6 घंटे के मैराथन परिश्रम से यह झांकी तैयार की। देर शाम तक मंदिर पर झांकी के दर्शन हेतु भक्तों का मेला जुटा रहा। संध्या को आश्रम परिसर में भगवान भोलेनाथ एवं भगवती की प्रतीकात्मक सवारी भी निकाली गई। इसके पूर्व सुबह 21 विद्वानों द्वारा आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में लघु रूद्राभिषेक तथा संध्या को लक्ष्यार्चन आराधना में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। श्रावण के अंतिम सोमवार को गौदुग्धधारा, गौघृत, पंचामृत, गुलाबजल, गन्ने के रस एवं तिल्ली के तेल से भगवान का अभिषेक किया गया। आश्रम पर चल रहे श्रावणी अनुष्ठान का समापन गुरूवार 19 अगस्त को होगा। रक्षाबंधन 22 अगस्त को सुबह 7 बजे से श्रावणी उपाकर्म का दिव्य अनुष्ठान भी यहां कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजित होगा।
Related Posts
January 1, 2022 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया केंद्रीय मंत्री सिंधिया और समाजसेवी मंजूर बेग का जन्मदिन, गरीबों को बांटे गए कम्बल और साड़ियां
इंदौर : वर्ष 2021 के अंतिम दिन याने 31 दिसंबर की शाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य […]
July 7, 2022 चंदू शिंदे की गाड़ी पर हमला करने के मामले में भदौरिया सहित 5 पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : बुधवार को मतदान के दौरान वार्ड 22 में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी चंदूराव शिंदे […]
February 22, 2020 धर्मगुरुओं की मौजूदगी में सांसद लालवानी ने मनाया जन्मदिन इंदौर : लोकसभा चुनाव में देश में 5 लाख से भी अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले […]
May 13, 2021 वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों में कांग्रेस के नेताओं को नहीं लिए जाने पर शहर कांग्रेस ने जताया ऐतराज
इंदौर : शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई वार्डो की […]
December 1, 2020 हंसदास मठ में हुआ हरि- हर का मिलन, भगवान को लगाए 56 भोग
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ परिसर में महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास […]
June 11, 2021 तीन अंकों में सिमटा कोरोना संक्रमण, सामान्य स्थिति और लौट रहा इंदौर
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले इंदौर में अब घटकर तीन अंकों में सिमट गए हैं। संक्रमण दर […]
August 7, 2021 धनवर्षा के लिए बाघ का शिकार करने वाले 4 आरोपी पकड़े गए, बाघ की खाल व अवशेष बरामद
छिंदवाड़ा : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में करंट लगाकर बाघ का शिकार करने वाले चार […]