विद्याधाम में 12 फरवरी से मनाया जाएगा दस दिवसीय प्रकाशोत्सव, होंगे विभिन्न आयोजन

  
Last Updated:  February 9, 2021 " 04:07 am"

इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम का 26वां दस दिवसीय प्रकाशोत्सव माघ माह की गुप्त नवरात्र के उपलक्ष में 12 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान भागवत ज्ञानयज्ञ, मां पराम्बा के नौका विहार, शोभायात्रा, गाय, पर्यावरण एवं अध्यात्म पर चित्रकला स्पर्धा, भव्य पुष्प बंगले एवं मां के दिव्य दर्शन सहित विभिन्न आयोजन होंगे। महोत्सव में अनेक संत-विद्वान भी शामिल होंगे।
विद्याधाम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेंद्र महाजन ने बताया कि आश्रम के संस्थापक ब्रम्हलीन स्वामी गिरिजानंद सरस्वती की प्रेरणा, महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में होने जा रहे इस प्रकाशोत्सव में प्रतिदिन सग्रहमख ललिता सहस्त्रनामावली से ललिताम्बा महायज्ञ, दुर्गा सप्तशती पाठ, षोडशोपचार पूजन-अभिषेक सहित अन्य अनुष्ठान भी होंगे। महोत्सव का शुभारंभ 12 फरवरी को भागवताचार्य पं. राहुल कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से भागवत ज्ञानयज्ञ के साथ होगा। ज्ञानयज्ञ 19 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। सग्रहमख महायज्ञ प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगा जिसमें 51 विद्वान एवं यजमान आहुतियां प्रदान करेंगे। प्रतिदिन संध्या को 6 बजे से सामूहिक सहस्त्रार्चन होगा। 12 से 14 फरवरी तक आश्रम की गौशाला एवं आश्रम के उत्तरी भाग में नवनिर्मित प्रवेश द्वार परिसर में 15 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए चित्रकला स्पर्धा होगी। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। वसंत पंचमी 16 फरवरी को भगवती का विशेष श्रृंगार होगा और महायज्ञ में ललिता पंचमी के उपलक्ष्य में मां को प्रिय पदार्थों से आहुतियां भी समर्पित की जाएंगीं। 18 फरवरी को भागवत ज्ञानयज्ञ का समापन होगा। 19 फरवरी को सुबह 9 बजे से नर्मदा जयंती पर आश्रम के संस्थापक ब्रम्हलीन स्वामी गिरिजानंद सरस्वती के पाद पूजन और शाम 7 बजे से मां पराम्बा के नौका विहार के दर्शन होंगे। 20 फरवरी को मां पराम्बा अपने भक्तों को दर्शन देने आश्रम परिसर से कान्यकुब्ज नगर, साठ फीट रोड एवं कालानी नगर चौराहा होते हुए पुनः आश्रम पहुंचेगी। 20 फरवरी को ही मां पराम्बा को छप्पन भोग समर्पित किए जाएंगे तथा 21 फरवरी को सायं 6 बजे से भव्य पुष्पबंगला सजेगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *