इंदौर : विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में विशाल जन जागरूकता रैली एम.वाय. अस्पताल परिसर से निकाली गई। रैली पुनः मधुमिलन चौराहा होते हुए एम.वाय. अस्पताल पहुंची। रैली में प्रचार-प्रसार हेतु माइक, पोस्टर एवं तख्तियों से संदेशों का प्रसारण किया गया। रेड रिबन रांगोली बनाई गई और सभी को रेड रिबन लगाकर कैंपेन किया गया। कार्यकम के समापन पर विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी पेश किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई के बैनर तले यह रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि देवी अहिल्य विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन थी। अधिष्ठाता एम.जी.एम मेडिकल कॉलेज डॉ. संजय दीक्षित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, अधीक्षक एमवाय अस्पताल डॉ.पी.एस. ठाकुर एवं कार्यकम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. प्रकाश गढ़वाल रैली में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रैली में विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य, रेड रिबन क्लब के अधिकारी व विद्यार्थियों द्वारा एचआईवी/एड्स पर आधारित पोस्टर, बैनर एवं तख्तियों से जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली में जिले के एड्स नियंत्रण कार्यकम में कार्यरत स्वास्थ्य संस्था, डापकू-दिशा कलस्टर टीम, लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना (एनजीओ), संस्था विश्वास/विहान, स्वेतना परियोजना, सुभिक्षा जेल परियोजना, नेटरीच परियोजना द्वारा सहभागिता की गई।
Related Posts
December 23, 2020 बीजेपी इंदौर जिले के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन
इंदौर : बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, जिला प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष चौधरी एवं […]
December 11, 2022 रीवा – सीधी को जोड़ने वाली मोहनिया टनल का केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया लोकार्पण
सीधी : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को मध्यप्रदेश की सबसे लंबी सुरंग का […]
June 14, 2020 बिना अनुमति धरना देने वाले कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुई एफआईआर इंदौर : राजवाड़ा पर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के समक्ष बिना अनुमति धरना देना कांग्रेसी […]
March 17, 2021 हाईकोर्ट ने की अभिनव पहल, भूमाफिया को जेल से बाहर लाकर पीड़ितों के पक्ष में रजिस्ट्री करवाने का दिया आदेश
इंदौर : भू माफियाओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अब अदालत भी अनुकरणीय पहल कर रही है। […]
October 22, 2020 पाकिस्तान स्थित सिंध और बलूचिस्तान प्रान्त की आजादी पर रखी थी बात- लालवानी
इंदौर : गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद शंकर लालवानी एक बार फिर सिंध प्रांत […]
June 23, 2023 ह्रदय रोग से बचाव संबंधी योगासनों का कराया गया अभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यशाला में डॉ. निशा जोशी ने करवाया […]
January 12, 2022 युवक कांग्रेस के इस्तीफा देनेवाले पदाधिकारियों के समर्थन में आगे आई परशुराम महासभा, कमलनाथ को लिखा पत्र
इंदौर : शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष की उपेक्षा, प्रताड़ना और अपमान से आहत होकर इस्तीफा […]